Breaking News in Primes

पेयजल को मशक्कत: पानी भरने शहर में रतजगा, सरकारी बोर पर लोगों में हो रहे विवाद,टैंकरों पर बर्तनों की लंबी कतार,

0 213

पेयजल को मशक्कत: पानी भरने शहर में रतजगा, सरकारी बोर पर लोगों में हो रहे विवाद,टैंकरों पर बर्तनों की लंबी कतार,

 

खो न जाएं इससे बर्तनों पर किसी ने लिखा नाम तो किसी ने बनाए पहचान चिह्न

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

रायसेन।नगर पालिका परिषद जलसंकट प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से जल सप्लाई करने के लिए मुस्तैद है।इनमें झुग्गी बस्ती क्षेत्र तजपुरा वार्ड 13,गोपाल पुर वार्ड 4 ,राहुल नगर वार्ड13 सहित संजय नगर वार्ड 18,पाटनदेव आदि शामिल हैं।ऐसे में लोग2,3कुप्पी पानी की जुगत लगाने रतजगा करने के लिए मजबूर हैं।रात्रि जागरण करने वाले मजदूरों को रतजगा करना बड़ा मुश्किल साबित हो रहा है।टैंकरों से पानी भरने के लिए लोग झगड़ते दिख रहे हैं। कोई पानी के टैंकर अपने घर के पास रुकवाने विवाद करता दिखता है तो कोई टैंकर से पानी भरने के लिए पाइप लाइन की नली पकड़ने को लेकर बहस करता दिखता है। इतना ही नहीं, स्थिति यह है कि बोर व टैंकर से जल्दी पानी भरने के चक्कर मे लोग झगड़कर गुत्थमगुत्था होते नजर आते हैं। यानी पेयजल की समस्या अब लोगों में आपसी विवादों का कारण बन रही है।

पेयजल की किल्लत बनी गंभीर…..

लगातार घटता भू-जल स्तर शहर में पेयजल की समस्या गंभीर हो चुकी है। स्थिति यह है कि जहां पेयजल लाइन नहीं है, वहां तो लोगों की सरकारी बोर पर भारी भीड़ लग रही है और पानी भरने को लेकर विवाद हो रहे हैं। लेकिन जहां पेयजल लाइन है, उन कॉलोनी व वार्डो में भी टैंकरों पर पानी के लिए भीड़ जुटने लगी है। नतीजतन लोग सुबह से लेकर आधी रात तक शहर में पानी ढ़ोते नजर आ रहे हैं। हालांकि नपा अध्यक्ष सविता जमना सेन नपा सीएमओ सुरेखा जाटव का कहना है कि लगातार टैंकरों के चक्कर बढ़ाए जा रहे हैं,ताकि लोगों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े।

सरकारी ट्यूबवेलों पर पानी घट गया है और इससे तहसील कार्यालय के पास के निजी ट्यूबवेल पर पानी भरने भारी भीड़ लग रही है। जहां आधी रात से ही बर्तनों की लंबी कतार लग जाती है, ऐसे में बर्तन खो न जाएं इससे पहचान के लिए किसी ने सीताराम, किसी ने सीमा राम लिख या अन्य नाम दिए तो किसी ने अलग रंग से प्लस या अन्य चिन्ह बना दिए हैं। ताकि उन चिन्हों से बर्तनों को पहचान सकें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!