Breaking News in Primes

कलेक्टर श्री प्रसाद ने शांतिपूर्ण और निर्विघ्न मतगणना संपन्न होने पर “टीम कटनी” को सराहा, दी शाबाशी

0 255

लोकेशन कटनी

जिला कटनी

संवाददाता एस एन तिवारी

 

 

*कलेक्टर श्री प्रसाद ने शांतिपूर्ण और निर्विघ्न मतगणना संपन्न होने पर “टीम कटनी” को सराहा, दी शाबाशी*

 

राजनैतिक दलों , मतगणना कर्मियों, पुलिस व सुरक्षा बलों और मीडिया कर्मियों के प्रति जताया आभार

 

कटनी – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मंगलवार 4 जून को को शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न मतगणना कार्य संपादित एवं संपन्न कराने के लिए “टीम कटनी” के योगदान की सराहना करते हुए शाबाशी दी है। कलेक्टर ने सभी मतदाताओं,अधिकारियों- कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों , मीडियाकर्मियों और राजनैतिक दलों सहित जिले के नागरिकों के प्रति शांति पूर्ण और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया संपादित कराने में मिले मतगणना सहयोग के प्रति आभार जताया है।

 

कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि सभी की कड़ी मेहनत की वजह से लोकसभा चुनाव में मतदान, मतगणना और स्वीप गतिविधियों में मतदाताओं और ‘टीम कटनी’ का पूरा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ ‌व्यवस्थित और सुचारू रुप से मतगणना संपन्न कराने में अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का कुशलता से निर्वहन किया। वहीं सुरक्षा कर्मियों द्वारा भी सुरक्षा जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया गया। साथ ही चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ ने भी सराहनीय कार्य किया है।

 

जिले के नागरिकों ने पूरे सहयोग के साथ मतदान करने सहित निर्वाचन व्यवस्थाओं में भी शानदार सहभागिता निभाई। मतदान में हिस्सा लेकर मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महायज्ञ में पूर्णाहुति दी।साथ ही नए मतदाताओं ने भी पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने में बढ़- चढक़र हिस्सा लिया। वहीं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों ने भी उमंग और उत्साह से मतदान किया।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने स्वीप गतिविधियों के समाचारों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने में रचनात्मक भूमिका निभाई।।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!