Breaking News in Primes

नौतपों में पूरे 9 दिनों तक 40 -45 सेल्सियस से अधिक रहा तापमान,

0 167

नौतपों में पूरे 9 दिनों तक 40 -45 सेल्सियस से अधिक रहा तापमान, हलाकान रहे लोग,नगर में नवतपा के अंतिम दिन भी तीखे रहे गर्मी के तेवर, दोपहर में सूनी रही सड़कें

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

 

रायसेन। रायसेन शहर में नौ तपों के दौरान पूरे 9 दिन सूरज ने अपने तेवर जमकर दिखाए हैं। रायसेन शहर का तापमान 40 ,45 डिग्री के आसपास झूलता रहा।लेकिन 8 जून तक गर्मी से फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

 

8 जून तक राहत मिलने के आसार नहीं

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 8 जून तक लोगों को अभी गर्मी से किसी प्रकार की कोई राहत नहीं मिलने के आसार हैं। लेकिन नवतपा के बाद आगे तापमान में कुछ कमी आएगी और लू जैसे हालात नहीं रहेंगे,।लेकिन गर्मी के तेवर बरकरार रहेंगे और दोपहर के बाद हवाओं और हल्की बारिश के आसार बन सकते हैं। 8 जून के बाद जिले में प्री मानसून की बौछारें पड़ सकती हैं ।जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। मानसून केरल में दस्तक दे चुका है और धीरे-धीरे यह आगे की ओर बढ़ रहा है। उम्मीद है यह निश्चित समय में महाराष्ट्र की नागपुर छिंदवाड़ा

सीमा में प्रवेश करेगा।यदि सब ठीक रहा तो रायसेन जिले में भी निश्चित समय 16 से 18 जून के आसपास प्रवेश कर सकता है। लोगों को भी प्रीमानसून का इंतजार है। क्योंकि अब जब तक मानसूनी बारिश नहीं होती तब तक लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिलने वाली है।

. नवतपा के अंतिम दिन भी गर्मी के तेवर तीखे रहे। सुबह 7 बजे से ही सूर्य का पारा चढ़ना चालू हुआ तो 10 बजे ही पारा 40 से45 डिग्री पार कर गया, इसकी वजह से लोगों का हाल बेहाल रहा।

नवतपा में औसतन पूरे 9 दिन पारा 40 से 45 डिग्री से ऊपर रहने की वजह से जिले वासियों का पूरे नवतपा में हाल बेहाल रहा। लोगों को अनुमान था कि गर्मी अपने अंतिम चरण में है और नवतपा में इतनी गर्मी नहीं पड़ेगी ।क्योंकि पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड अनुसार पूरे 9 दिन रायसेन में 40 -45 डिग्री से ऊपर तापमान नहीं रहा है। लेकिन इस बार सूर्य की तीखी किरणों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और पूरे नवतपा में 40 से 45 डिग्री से ऊपर ही तापमान दर्ज किया गया।

दरअसल नवतपा बीतने के बाद भी अभी लोगों को अगले दो.चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!