Breaking News in Primes

बढ़ी मांग का असर: नींबू के उत्पादन से भाव में बनी हुई है तेजी, सलाद की थाली से हो रहा गायब,

0 188

बढ़ी मांग का असर: नींबू के उत्पादन से भाव में बनी हुई है तेजी, सलाद की थाली से हो रहा गायब,

गर्मी के साथ ही महंगा हुआ नींबू, सब्जी मंडी में 120 रुपए किलो और फुटकर में 5 रुपए का एक बिक रहा

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

रायसेन. बीते करीब दो माह से नींबू के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गर्मियों में नीबू की खपत वैसे ही काफी ज्यादा हो जाती है। ऐसे में नीबू के दाम ज्यादा होने से लोग मन मारने को मजबूर हो रहे हैं। शहर के सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेताओं की मानें तो अगले करीब महीनेभर और नीबू के दाम इसी तरह रहने की संभावना है। नौतपों की गर्मी में नींबू के दामों में उछाल है।

बताया जा रहा है कि इस बार नीबू का उत्पादन कम हुआ है। इस वजह से नीबू के भाव में तेजी है।सब्जी आढ़तिया मुन्ना राइन राजेश पंथी पहलवान तूफान सिंह यादव कालूराम खत्री ने बताया कि शहर की सब्जी मंडी में थोक के भाव में 120 रुपए किलो है। जबकि फुटकर में छोटे नीबू 5 रुपए में एक और 10 रुपए में 2 बिक रहे हैं। शहर की कॉलोनियों व रहवासी इलाकों में फेरी लगाकर सब्जी बेचने वाले हाथ ठेलों पर तो बड़े साइज का नीबू 10 रुपए में एक बिक रहा है। गर्मियों में नीबू की खपत काफी अधिक हो जाती है। फिर भले ही वो खाने में सलाद के तौर पर खाया जाए या धूप से बचने के लिए शिकंजी के तौर पर उसका रस बनाया जाए। फिलहाल की स्थिति में नीबू और गर्मी का तालमेल नहीं बैठ रहा है।

जिले में प्रतिदिन 5 से 6 क्विंटल की खपत: सब्जी मंडी के व्यापारियों ने बताया कि, इस बार नीबू का उत्पादन पूरे देश में ही कम है। इसका असर नीबू के भाव पर पिछले 3 माह से बना हुआ है। उन्होंने बताया कि रायसेन थोक सब्जी मंडी में आम खरीदारों की डिमांड तकरीबन 3 क्विंटल की बनी हुई है। जबकि गन्ने के रस और अन्य पेय पदार्थ से जुड़े कारोबार में भी करीब 2 से 3 क्विंटल नीबू की रोजाना खपत हो रही है। इस कारोबार से जुड़े कई बड़े दुकानदार तो सीधे भोपाल इंदौर विदिशा मंडी से नीबू खरीदकर मंगा रहे हैं।

 

गन्ना रस वाले सीधे किसानों से खरीद रहे : कम उत्पादन की वजह से गन्ने के रस के बड़े दुकानदार तो सीधे उन किसानो से ही ख़रीद कर काम चला रहे हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!