Breaking News in Primes

Breaking : मध्य प्रदेश में 21 अप्रैल को मांस बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, नगरी क्षेत्र में मांस बिक्री पर पाबंदी

0 237

Breaking : मध्य प्रदेश में 21 अप्रैल को मांस बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, नगरी क्षेत्र में मांस बिक्री पर पाबंदी

 

जानिए क्यों मनाई जाती है महावीर जयंती और किस धर्म के लोग सबसे ज्यादा मानते हैं इस त्यौहार को

 

21 अप्रैल को महावीर जयंती पर मध्य प्रदेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला

 

महावीर जयंती का पर्व जैन धर्म के लोगों के लिए बेहद खास माना जाता है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है। महावीर जयंती का पर्व जैन धर्म के लोग बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन प्रभात फेरी, शोभा यात्रा आदि का आयोजन किया जाता है। भगवान महावीर ने समाज के लोगों के कल्याण के लिए संदेश दिए थे। आइए जानते हैं इस बार महावीर जयंती कब मनाई जाएगी और उसका क्या है महत्व।

 

कब है महावीर जयंती

इस साल महावीर जयंती का पर्व 21 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान महावीर का जन्म हुआ था। पौराणिक मान्यताओं और कथाओं के अनुसार, महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। ये उन 24 लोगों में से जिन्होंने कठिन तपस्या कर आत्मज्ञान प्राप्त किया था।

 

जैन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, महावीर भगवान ने लगातार 12 साल कठोर तपस्या की थी। उन्होंने मौन तप और जप करने के बाद अपनी इंद्रियों पर काबू पाया था। 12 साल के कठोर मौन तप-जप के बाद भगवान महावीर ने ज्ञान प्राप्त किया था। उन्होंने अपनी इंद्रियों पर पूरी तरह से काबू पा लिया। महावीर जयंती के दिन जैन धर्म के लोग इस दिन प्रभातफेरी, अनुष्ठान, शोभायात्रा निकालते हैं। साथ ही इस दिन भगवान महावीर का सोना और चांदी के कलश से अभिषेक भी किया जाता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!