Breaking News in Primes

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा का मंगलवार को शहडोल आगमन

0 214

शहडोल से गणेश कुमार की रिपोर्ट

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा का मंगलवार को शहडोल आगमन

 

चुनावी सभा को करेंगे सम्बोधित

शहडोल । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा का आज शहडोल आगमन हो रहा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा शहडोल लोकसभा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर से दिनांक 02 अप्रैल, मंगलवार को दोपहर 1ः00 बजे जमुई हेलीपैड पर आगमन होगा। इसके बाद नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में चुनावी सभा आयोजित की गई है, आमसभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्बोधित करेंगे साथ ही अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और सायं 5ः00 बजे जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जे.पी. नड्डा का यह प्रथम शहडोल आगमन है, जिसके कारण जिले भर के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि संगठन स्तर पर नड्डा जी के आगमन की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं, जिलाध्यक्ष ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से आमसभा में पहुँचने की अपील की है। गांधी चौक में आयोजित आमसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह, जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह, जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी, संसदीय क्षेत्र में निवासरत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी। प्रदेश स्तर के नेताओं के भी मौजूद रहने की संभावना है।उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट द्वारा दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!