Breaking News in Primes

गीता पाढशाला का ग्राम मझगवा में वार्षिक वर्षगाठ मनाया गया

0 543

लोकेशन कटनी

जिला कटनी

संवाददाता सचिन तिवारी

 

 

*गीता पाढशाला का ग्राम मझगवा में वार्षिक वर्षगाठ मनाया गया*

 

चैतन्य झांकी के साथ निकाली गई रैली

 

कटनी – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय गोपाल नगर कटनी की गीता पाढशाला ग्राम मझगवा का वर्षगाठ मनाया गया साथ ही चैतन्य झांकी की रैली निकाली राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी भगवती दीदी जी ने कहा कि संस्कृति प्रभाग द्वारा की जा रहीं सेवाओं के बारे अवगत कराया, साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान समय पुरुषोत्तम संगमयुग का पावन समय, विश्व परिवर्तन का समय है जबकि स्वयं इस स्रष्टि के रचयिता, सर्व आत्माओं के पिता निराकार परमपिता परमात्मा शिव हम सभी को बुराइयों से दुखो से छुडाने का कार्य कर रहे है| यह वही पावन समय है जब परमात्मा सभी आत्मा रुपी अपनी संतानों को इस दुःखमयी दुनिया से मुक्त कर नयी सतयुगी दुनिया में ले जाने के लिए आदि-पिता प्रजापिता ब्रह्मा को अपना साकार माध्यम बनाकर इस धरा पर अवतरित होते है। परमात्मा परमशिक्षक बन सभी को राजयोग की शिक्षा के माध्यम से मनुष्य से देवता बनाने की पढ़ाई पढ़ाकर जीवन को निर्विकारी, निर्व्यसनी बना रहे है। यह महान समय, युग परिवर्तन का समय है। उन्होंने कहा, कि परमात्मा, जो कि सम्पूर्ण स्रष्टि के रचयिता है उन्होंने इस संसार को सतयुगी स्वर्ग बनाया। जहाँ हर एक मानव देवी और देवता के रूप में जीवन यापन करते थे। इस कार्यक्रम के बाद सभी ने ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया इस कार्यक्रम में बी के सृष्टि, अर्निका , अभिलाषा, करिश्मा, हेमा ,खुशी ,अजय, प्रताप सिंह, आशुतोष गुप्ता, कैलाश सिंह, रणबहादुर सिंह ,ग्राम के ब्रजमोहन शर्मा, पंचम गोविंद कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, राजाराम कुशवाहा ,ओर ग्राम के सभी भाई बहनों की उपस्थिति रही ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!