Breaking News in Primes

मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा संबल 2.0 योजना अंतर्गत जिले के 397 श्रमिक परिवारों के खाते में

0 379

मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा संबल 2.0 योजना अंतर्गत जिले के 397 श्रमिक परिवारों के खाते में

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

09 करोड़ से अधिक अनुग्रह राशि अंतरित की गई

कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में देखा गया प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

 

रायसेन 10 मार्च 2024

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा रविवार को ग्वालियर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल 2.0) योजना अंतर्गत 30591 श्रमिक परिवारों के खाते में ₹678 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा रायसेन जिले के 397 श्रमिक परिवारों के खाते में मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल 2.0) योजना अंतर्गत 09 करोड़ 10 लाख रू की अनुग्रह राशि अंतरित की गई। रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन विधायक प्रतिनिधि जमना सेन सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदगण अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत वृन्दावन मीणा श्रम पदाधिकारी जीएस मेहदेले सहित अन्य अधिकारी और हितग्राही परिवारों द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा गया। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि रायसेन जिले के 397 श्रमिक परिवारों के खाते में 09 करोड़ 10 लाख रू की अनुग्रह राशि अंतरित की गई। इनमें दुर्घटना में मृत्यु के 58 प्रकरणों में 04 लाख के मान से कुल 2 करोड़ 32 लाख रु की राशि और सामान्य मृत्यु के 339 प्रकरणों में 2 लाख रुपए के मान से 6 करोड़ 78 लाख रु की राशि अंतरित की गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!