“एन.एम.डी.सी अधिकारी विकास देवांगन धोखाधड़ी और गबन मामले में गिरफ्तार”
प्राईम संदेश न्यूज़ से शेखर दत्ता की रिपोर्ट (दंतेवाड़ा)
किरंदुल (प्राईम संदेश) किरंदुल निवासी विकास देवांगन, एन.एम.डी.सी परियोजना किरंदुल में पदस्थापना के दौरान किरंदुल व बचेली के लोगो से किये धोखाधड़ी और गबन के मामले में दोनामलाई से गिरफ्तार किए गए। एन.एम.डी.सी अधिकारी विकास देवांगन लगभग 4 वर्षो पूर्व किरंदुल परियोजना में कार्यरत थे। इस दौरान विकास देवांगन ने किरन्दुल एवं बचेली के कई व्यक्तियों से लाखों रूपये लिया था। और बदले में उन्हें ब्लैंक चेक दिया था। उक्त व्यक्तियों द्वारा पैसों की मांग लगातार करने बावजूद विकास देवांगन द्वारा किसी को भी पैसा वापस नहीं किया गया। और उसी बीच उनका स्थानांतरण एन.एम.डी.सी परियोजना किरन्दुल से एन.एम.डी.सी परियोजना दोनामलाई (कर्नाटक) हो गया था। लोगो द्वारा अपने पैसों की मांग करने पर भी देवांगन द्वारा पैसा वापस नही किया गया। और उनके द्वारा दिये गए चेक भी बाउंस हो गए।जिस पर प्रार्थियों द्वारा विकास देवांगन के विरूद्ध माननीय न्यायालय में चेक बाउंस का केस दर्ज किया गया था। जिसमें न्यायालय द्वारा विकास देवांगन का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। जिस पर किरन्दुल पुलिस द्वारा आरोपी के गिरफ्तारी हेतु कर्नाटक जाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय से अनुमति प्राप्त कर एन.एम.डी.सी परियोजना दोनामलाई (कर्नाटक) जाकर आरोपी को विकास देवांगन को गिरफ्तार कर बचेली न्यायालय, जिला- दंतेवाड़ा के समक्ष पेश किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी कर जेल भेजने आदेशित करने पर, मान. न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।