Breaking News in Primes

बाघमारा विधायक ढुल्लु के बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष का पलटवार,BJP विधायक के संपति का ईडी करे जांच…

0 103

*बाघमारा विधायक ढुल्लु के बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष का पलटवार,BJP विधायक के संपति का ईडी करे जांच…*

 

रिपोटर मिलन पाठक

 

 

धनबाद— जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने भाजपा विधायक ढुलू महतो पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक को दिया खुला चैलेंज अगर भाजपाईयों में दम है तो ढुलू महतो का विधायक बनने के बाद की संपति की जांच सीबीआई से कराने के लिए झारखंड सरकार और केंद्र सरकार के पास आवेदन दें।

 

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा जब झारखंड मे भाजपा की सरकार थी और उस समय के मुख्यमंत्री रघुवर दास का वरदहस्त बाघमारा विधायक ढुलू पर था तो आंतक के बल पर कोयला तस्करी और रंगदारी वसूलने का मुख्य सरगना ढुलू महतो ही थें।

 

आउटसोर्सिंग कंपनी के मालिक को धमकाने से लेकर कोलियरीयो में पांच सौ रुपए प्रति टन कौन वसूल रहा था धनबाद के हार्ड कोक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन इसके आंतक के खिलाफ हड़ताल पर गया था। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कोयला तस्करी आज भी बाघमारा में ढुलू महतो के संरक्षण में चल रहा है।

 

बाघमारा विधायक भगवान राम को अगर मानते हैं तो भगवान श्री राम का सौगंध खाकर कहे कि उन्होने कोयला तस्करी और रंगदारी से पैसा नही कमाया है।

 

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने भाजपा के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर पर कटाक्ष करते हुए कहा वे भाजपा जिलाध्यक्ष धन पशूओ के चारागाह के चरवाहा हैं प्रेस कांफ्रेंस में बैठते जरूर हैं बोलते सिर्फ पुंजी पती नेती लोग हैं।

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा धनबाद में कोयला तस्करी हुए मगर भाजपाई नेताओ के द्वारा किए गए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!