Breaking News in Primes

ग्राम पंचायत गढ़ी पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

0 241

*-ग्राम पंचायत गढ़ी पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा*

*-ज़िला बीजेपी अध्यक्ष राकेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा।*

*-हितग्राहियों को किया लाभान्वित*

संवाददाता गौरव व्यास

लोकेशन गैरतगंज

गैरतगंज। ग़ैरतगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत गढ़ी में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। ग्राम पंचायत गढ़ी में आईईसी वैन प्रचार रथ के पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों अधिकारियों द्वारा वैन पर तिलक लगाकर स्वागत किया। प्रत्येक जनपद की दो ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार 29 दिसंबर को ग़ैरतगंज विकास खंण्ड की दो ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। चांदपुर एवं गढ़ी में विकसित संकल्प यात्राएं पहुंची ग्राम पंचायत गढ़ी में भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौक़े पर भारतीय जनता पार्टी देहगांव के मंडल अध्यक्ष श्री अमन सक्सेना, विशेष अतिथि के रुप में शामिल हुए सरपंच गढ़ी सैयद मसूद अली पटेल, बीजेपी नेता भागचंद चौरसिया, उप सरपंच बृजेश कुमार जाटव, जनपद सदस्य रिज़वान खां, महामंत्री ऋषि राज धाकड़, भारतीय जनता पार्टी रायसेन मंडल अध्यक्ष,जनपद सीईओ श्रीमती पूजा जैन, तहसीलदार अम्बर पंथी, नायाब तहसीलदार शैलेष सिंह,चांदपुर सरपंच वीर सिंह पटेल विशेष अतिथि मे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि जनकल्याण और विकास के क्षेत्र में देश व प्रदेश में ओर बेहतर कार्य हो तथा प्रत्येक ज़रूरतमंद शख़्स को शासन की योजनाओं का लाभ मिले, इस मक़सद से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के माध्यम से जनकल्याण की योजनाओं और कार्यक्रमों का अधिक प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए प्रयास किया जा रहा है कि इन योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभ से देश का कोई भी वर्ग वंचित न रहे। ज़िला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी पूजा जैन द्वारा सभी को वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान देने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम को बीजेपी मंडल अध्यक्ष अमन सक्सेना ने भी संबोधित करते हुए

कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए कहा कि ऐसे पात्र नागरिक जो किसी कारणों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हैं। उन्हें सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जाना इस यात्रा का प्रमुख मक़सद है। नागरिक सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व में योजनाओं का लाभ ले चुके अनेक हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी ज़ुबानी योजना का लाभ लेने के पहले और योजना का लाभ लेने के बाद जीवन में आए बदलावों तथा आर्थिक उन्नति के बारे में बताया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं योगा के सम्बन्ध मे जानकारी दी।

*विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का किया निरीक्षण*

भारतीय जनता पार्टी ज़िला अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया गया। साथ ही नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने तथा स्टॉल पर योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु की गई व्यवस्थाओं को भी देखा।

कार्यक्रमों में विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण सरपंच सैयद मसूद अली पटेल ने आभार व्यक्त बीजेपी नेता भागचंद चौरसिया ने संचालन शैलेन्द्र याज्ञिक ने किया।

समग्र स्वच्छता विभाग द्वारा ने ग्राम पंचायत गढ़ी को ओडीएफ़ का प्रमाण पत्र सरपंच मसूद पटेल, उप सरपंच बृजेश जाटव, सचिव अभय सिंह गुर्जर, जीआरएस बृजमोहन जाटव,को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

इस मौक़े पर कार्यक्रम में मोहन माहेश्वरी, भगवान सिंह धाकड़, प्राचार्य बीएस खंगार,ऋषभ कुमार जैन,हरिनारायण धाकड़, रवि चौरसिया,आफ़त अली, दाऊद पटेल, नवाब बूंटा ,रतन लाल आदिवासी, सरवन प्रजापति, दुर्गेश यादव,शेष राम शर्मा, मुकेश सिंधोरिया, उप यंत्री सूरजभान सिंह, पीएचई उप यंत्री सतीश बारपाटे,कृषि अधिकारी केके ठाकुर, कृषि वैज्ञानिक डॉ स्वप्निल दुबे, परियोजना अधिकारी अरुणा गरूड़,आयुष विभाग से डा, मुश्ता अली, हाफ़िज़ अशफाक खान, नरेगा से विकास खरे् , भूपेंद्र जाटव,नीरज यादव,एएसआई रामप्रसाद परते, पटवारी नन्द किशोर अहिरवार, कैलाश तिवारी,स्वास्थ्य विभाग, खाद्यान्न विभाग, उद्यान विभाग पशुपालन विभाग वन विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, राजस्व विभाग, आयुष विभाग, सहकारिता विभाग, बिजली विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा,सहित शासन के 18 विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!