Breaking News in Primes

2 अलग-अलग स्थान से 32 टन अवैध कोयला जब्त

0 284

धनबाद

 

 

*2 अलग-अलग स्थान से 32 टन अवैध कोयला जब्त*

 

रिपोटर मिलन पाठक

 

*मधुबन थाना में 2 प्राथमिकी दर्ज*

 

*उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन के निर्देश पर कोयला, बालू सहित अन्य खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण तथा परिवहन के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।*

 

इसी कड़ी में जिला खनन टास्क फोर्स ने आज दोपहर लगभग 12:30 बजे अंचल अधिकारी बाघमारा, खान निरीक्षक श्री विनोद प्रमाणिक, मधुबन थाना की पुलिस एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की संयुक्त छापेमारी में गोविंदपुर क्षेत्र के महेशपुर कोलियरी एफ-1 पैच की खुली खदान से अवैध रूप से खनन एवं भंडारण किया हुआ लगभग 8 टन कोयला जब्त किया।

 

वहीं शाम लगभग 06:30 बजे टीम की दूसरी संयुक्त छापेमारी में खरखरी कोलियरी, एनएच-32 शान होटल के बगल में गोविंदपुर क्षेत्र से अवैध रूप से खनन एवं भंडारण किया हुआ लगभग 24 टन कोयला जब्त किया।

 

इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक ने बताया कि दोनों स्थानों से जब्त किया गया 32 टन कोयला को संबंधित कोलियरी प्रबंधक को सुपुर्द किया गया है।

 

इस संबंध में महेशपुर कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी श्री विजय कुमार विमला ने इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध मधुबन थाना में कांड संख्या 100 / 2023 तथा कांड संख्या 101 / 2023, दिनांक 29.12.2023, धारा 414/ 34 आईपीसी एवं एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 7/9/13 एवं द झारखंड मिनिरल्स प्रिवेंशन ऑफ़ इलीगल माइनिंग ट्रांसपोर्टेशन एंड स्टोरेज रूल्स, 2017 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराई है।

 

वहीं अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि कोयला के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध छापामारी अभियान जारी रहेगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!