Breaking News in Primes

सांची महोत्सव के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयाई आते हैं इसके मध्य नजर

0 232

सांची महोत्सव के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयाई आते हैं इसके मध्य नजर

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

वाहनों के यातायात मार्ग में बदलाव।। 24 नवंबर 2023।।

 

रायसेन विधानसभा सांची में आयोजित किए जाने वाले बौद्ध वार्षिकोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयाई आते हैं तो दूसरी ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं सहित पर्यटक भी आते जाते हैं जिस कारण सांची राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है इस वर्ष इस आयोजन के मध्ये नजर वाहनों के मार्ग में पुलिस विभाग द्वारा बदलाव किया गया है इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर प्रतिवर्ष बौद्ध वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया जाता है इस आयोजन में हजारों लाखों की भीड़ उमड़ती है तथा रेलवे स्टेशन से एवं बसस्टेंड से स्तूप चौराहा होते हुए स्तूप पहुंचा जाता है परन्तु इस स्थल से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी बड़ी संख्या में छोटे बड़े भारी वाहनों के कारण जहां लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है वहीं वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग जाती है जिससे आवागमन तो बाधित होता ही है वहीं किसी अनहोनी की आशंका भी बनी रहती है तथा वाहनों एवं भीड़ पर काबू करने पुलिस को भी भारी मशक्कत करनी पड़ती है जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है इस वर्ष इस समारोह के सफल आयोजन के लिए रायसेन एवं सांची पुलिस प्रशासन ने वाहनों के रूट में बदलाव किया है थाना प्रभारी सांची मानसिंह ने बताया कि इस वर्ष सुरक्षित समारोह के लिए वाहनों के रूट में बदलाव किया गया है इसके अनुसार इस नगर से गुजरने वाले वाहनों को दो दिन के लिए मार्ग सुनिश्चित किए गए हैं भोपाल से सागर जाने वाले भारी वाहनों को कोकता बायपास बिलखिरिया रायसेन बेगमगंज राहतगढ़ होते हुए सागर जाना होगा तथा भोपाल से विदिशा जाने वाले भारी वाहनों को बेरसिया होते हुए विदिशा पहुंचने का मार्ग निश्चित किया गया है तथा सागर से भोपाल जाने वाले वाहनों को राहत गढ़ बेगम गंज रायसेन होते हुए गुजरना होगा तथा गुना अशोकनगर विदिशा से भोपाल जाने वाले वाहनों को ढोलखेडी बेरसिया होते हुए जाना होगा इसी प्रकार समारोह में आने वाले भोपाल की ओर से वाहनों के लिए सेंट जेवियर्स स्कूल कमला शंकर होटल एवं आनंद फार्म में पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा विदिशा से आने वाले वाहनों के लिए आमबाग अपेक्षा होटल के समीप वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है तथा सांची के भीतर प्रवेश करने पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है इसके साथ ही स्तूप मार्ग पर भी वाहनों का प्रतिबंध लगाया गया है जिससे इस समारोह में शामिल होने आए लोगों को असुविधा न हो सके इस के साथ ही स्तूप परिसर पहुंचने वाले आपातकाल सेवा वाहनों को पास जारी किए गए हैं इस प्रकार इस वर्ष नगर में वाहनों के प्रवेश पर एवं नगर से गुजरने वाले वाहनों को परिवर्तित किया गया है तथा नगर में पूरी तरह वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है इसके साथ ही किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है इस समारोह के सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है

 

खबर एक की एक फोटो मिली हुई सांची स्तूप की

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!