स्थाई वारंटी पकड़ाया 24 वर्षो से था फरार
मुलताई।पुलिस द्वारा धर पकड़ का दौर चलाया जा रहा है आचार संहिता में पुलिस द्वारा वारंटीयो को पकड़ा जा रहा है। मुलताई पुलिस ने चोरी सहित विभिन्न धाराओं के अपराध में पिछले 24 वर्षो से फरार एक बिना मयादी गिरफ्तारी वारंटी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।जिसके खिलाफ न्यायालय द्वारा बिना मियादी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। टीआई प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि अशोक पिता भौजी पवार ( 22 साल) निवासी सावंगा 1999 से धारा 461, 380,34 भादवि के मामले में फरार चल रहा था। जब उसने अपराध किया था तब उसकी उम्र 22 वर्ष थी, लेकिंन अब वह 46 वर्ष का हो चुका है, पहले 24 वर्षो से लगातार फरार चलने के चलते उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था।पुलिस द्वारा उसकी लगातार खोजबीन की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपीअशोक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।