Breaking News in Primes

विधानसभा निर्वाचन के लिए सामान्य, पुलिस और व्यय प्रेक्षक नियुक्त।

0 108

विधानसभा निर्वाचन के लिए सामान्य, पुलिस और व्यय प्रेक्षक नियुक्त।

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला रायसेन*

 

रायसेन, 29 अक्टूबर 2023

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत रायसेन जिले के लिए सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिले के विधानसभा क्षेत्र 142-सांची और 143-सिलवानी के लिए आईएएस संजय कुमार को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, जिनका लायजनिंग अधिकारी आरके पण्डोले को बनाया गया है। विधानसभा क्षेत्र 140-उदयपुरा तथा 141-भोजपुर के लिए आईएएस जगदीश प्रसाद मीना को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, जिनका लायजनिंग अधिकारी जलज चतुर्वेदी को बनाया गया है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्रों के लिए आईपीएस जुगल किशोर कुमार को पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, जिनका लायजनिंग ऑफीसर प्रदीप रघुवंशी को बनाया गया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 140-उदयपुरा तथा 143-सिलवानी के लिए आईआरएस एसबीजी मोहपात्रा को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, जिनका लायजनिंग ऑफीसर संजय चतुर्वेदी को बनाया गया है। विधानसभा क्षेत्र 141-भोजपुर तथा 142-सांची के लिए आईआरएस सुमित बेसरा को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, जिनका लायजनिंग ऑफीसर अवधेश गौतम को बनाया गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!