*स्वामी विवेकानंद एकेडमी छुही में मना ‘गरबा महोत्सव’*
*राजेश सिंह गहरवार सीधी*
सीधी जिले के मझौली अंचल स्थित स्वामी विवेकानंद एकेडमी छुही(ताला )में 21आक्टूबर दिन शनिवार नवरात्रि पर्व को लेकर गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया जहां नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा देवी गीत, भजन,गरबा व डांडिया का मनमोहक प्रदर्शन किया गया| विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया जिनके द्वारा आकर्षक देवी गीत भजनों के साथ साथ गरबा , डांडिया की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे विद्यालय के विद्यार्थी जिन्होंने बहुत ही शानदार गरबे की प्रस्तुति दी| कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चो ने भी खूबसूरत नृत्य किया|
कार्यक्रम में विद्यालय की संचालिका नेहा गुप्ता,उप-प्राचार्या कीर्ति द्विवेदी साथ ही विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ सुषमा सोनी, निधि मिश्रा, नीलम तिवारी, मानसी सुनानिया, शिखा कचेर, ख़ुशी सिंह, वर्षा द्विवेदी, पूजा सेन, नेहा सोनी, विद्या गिरि, अजय सिंह, अंकित गुप्ता, पुष्पेन्द्र सिंह, अनिल कुमार व बसंत कुमार आदि के साथ कर्मचारी व लोग शामिल रहे रहे|