दुर्गा पंडालो में जगह-जगह आयोजित हुआ कन्या भोज व भंडारा।मझौली के कॉलेज ग्राउंड में कल 35 फुटीय रावण पुतले का होगा दहन।
दुर्गा पंडालो में जगह-जगह आयोजित हुआ कन्या भोज व भंडारा।मझौली के कॉलेज ग्राउंड में कल 35 फुटीय रावण पुतले का होगा दहन।
सीधी/मझौली
नौ दिनों तक मां नवदुर्गा महारानी के नौ रूपों की पूजा अर्चना व नित्य, नाट्य गानों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक शारदेय नवरात्रि का पर्व नवदुर्गा उत्सव के रूप में मनाया गया। 18 अक्टूबर को अठमाई उपरांत
आज नौवे दिन महानवमी को मझौली उपखंड क्षेत्र अंतर्गत गांव एवं नगर में विराजमान हजारों दुर्गा पंडालों के साथ देवी मंदिरों में हवन पूजन के साथ कन्या भोज एवं भंडारा आयोजित किए गए। जहां भारी संख्या में महिला -पुरुष- बच्चे पहुंच प्रेम पूर्वक भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किये। तथा जारी तैयारी के अनुसार इस वर्ष भी दशहरा का पर्व मझौली खंड के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कालेज के पास शाहिद अनिल सिंह स्टेडियम में संपन्न होगा। जहां निर्माण कर रहे लोगों के अनुसार 35 फुटीय रावण पुतले का दहन किया जाएगा।

*दो दिन 20 व 21 अक्टूबर को विसर्जित की जाएगी दुर्गा मूर्ति।*
वही इस वर्ष 2 दिन 20 एवं 21 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। मझौली उपखंड के मझौली ,मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत शासन प्रशासन द्वारा मूर्ति विसर्जन के लिए मात्र दो घाट चयनित किए गए हैं। जिसमें मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बनास नदी का कठबगला घाट, मडवास थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपद नदी का टिकरी घाट। लेकिन इसके अतिरिक्त यहां कई जगह बांधों, तालाबों व नदियों में मूर्ति विसर्जित की जाती हैं जिसकी जानकारी विगत दिनों मझौली -मडवास थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में दी गई थी। जिसको दृष्टिगत रखते हुए खंड प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त विसर्जित स्थलों पर भी निगरानी रखें जाने तथा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम की बात कहीं गई है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि शासन प्रशासन द्वारा चिन्हित घाटों पर ही मूर्ति विसर्जित करें तथा सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस एवं खण्ड प्रशासन का सहयोग करें। दुर्गा मूर्ति विसर्जन को लेकर उपखंड अधिकारी मझौली आकाश अग्रवाल द्वारा कहां गया है कि हमने निश्चित विसर्जित घाटों के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी है।जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित घाटों में राजस्व अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।थाना प्रभारियों से बात करके अन्य विसर्जित घाटों पर भी राजस्व व अन्य विभागों के कर्मचारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी।थाना प्रभारी मझौली विशाल शर्मा ने कहा है कि शासन प्रशासन द्वारा निर्धारित विसर्जित घाटों के अतिरिक्त लोगों की जानकारी अनुसार अन्य विसर्जित घाटों पर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात किया जाकर पुलिस अधिकारियों की टीम की गस्ती लगाईं जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। थाना प्रभारी मड़वास भूपेश सिंह बैंस ने कहा है कि हमारे क्षेत्र में रावण पुतले की दहन की कोई जानकारी नहीं है इस क्षेत्र में पुतला दहन नहीं होता यहां गोपद नदी के टिकरी में तथा पथरौला तालाब में मूर्ति विसर्जित किए जाने की जानकारी है जहां सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उपखंड अधिकारी मझौली के साथ थाना प्रभारी मझौली एवं थाना प्रभारी मड़वास द्वारा दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों व अन्य वरिष्ठ संभ्रांत नागरिकों से अपील की गई है कि शांति व सौहार्द वातावरण में दशहरा का पर्व मनाए शासन प्रशासन द्वारा निर्धारित घाटों पर ही दुर्गा मूर्ति शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जित करें। अन्यथा की स्थिति में आस्था पर अराजकता स्वीकार नहीं होगी कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
*आयोजक नगर प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल*

दशहरा पर्व को लेकर आयोजक नगर प्रशासन निष्क्री नजर आ रहा है आयोजन के संबंध में नगर परिषद मझौली का कार्यभार देख रहे राकेश जायसवाल को फोन न लगने पर व्हाट्सएप मैसेज कर जानकारी चाही गई लेकिन 3 घंटे का समय बीत चुका है मैसेज भी पढ़ा जा चुका है लेकिन किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भी फोन लगाया गया फोन रिसीव न होने पर व्हाट्सएप मैसेज किया गया लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई समुचित जानकारी। कितने समय पुतला दहन होगा, किसके द्वारा किया जा रहा है, कितनी लागत से कितने फिट का बनवाया जा रहा है, किसके द्वारा पुतला दहन किया जाएगा इत्यादि की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा सकती है।रावण पुतला निर्मित कर रहे शहडोल जिले के कलाकारों द्वारा बताया गया कि 35 फुट रावण पुतला तैयार किया जा रहा है लागत की जानकारी हमें नहीं है बोस को होगी। ऐसे में नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली व निष्क्रियता पर सवाल खड़ा वाजिब होगा।