Breaking News in Primes

कोरिया छत्तीसगढ़ स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी हेडलाइन पटना पुलिस को मिली बड़ी सफलता दुर्घटना कारित पिकअप पकड़ाई।

0 38

लोकेशन

कोरिया छत्तीसगढ़ स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी हेडलाइन पटना पुलिस को मिली बड़ी सफलता दुर्घटना कारित पिकअप पकड़ाई।

एंकर। तकनीकी साक्ष्य एवं पुलिस की सूझबूझ से सड़क दुर्घटना में चार महिलाओं की मृत्यु के मामले में दुर्घटनाकारित वाहन एवं चालक की पहचान

थाना पटना, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़)

दिनांक 02.10.2026 को शाम करीब 7:30 बजे ग्राम छिंदिया निवासी अमित सिंह अपने ऑटो वाहन में ग्राम बिलारो से तीज नहावन कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।लगभग 14-15 महिलाओं को लेकर अपने गृह ग्राम छिंदिया जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम करजी तालाब के पास बैकुंठपुर की ओर से आ रहे एक बोलेरो पिकअप वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो सवार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चंदमती की मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में चार महिलाओं की मृत्यु होगईथिअन्य कई महिलाएं घायल हुईं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना में संलिप्त वाहन की पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप दुर्घटनाकारित वाहन की पहचान की गई। जांच में वाहन क्रमांक JH 03 AU 6791 तथा उसके चालक राजू कुमार गुप्ता, निवासी रमकंडा, थाना रमकंडा, जिला गढ़वा, झारखंड के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई।

इस प्रकरण में तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग एवं पुलिस टीम की तत्परता से दुर्घटना में संलिप्त वाहन तक पहुंचना पुलिस की कार्यकुशलता का उल्लेखनीय उदाहरण है। पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा के मार्गदर्शन में की गई यह कार्रवाई तकनीकी सहयोग से अपराधों की पतासाजी करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से वाहन की पहचान किया जाना इस बात का प्रमाण है कि पुलिस आधुनिक तकनीक का उपयोग कर गंभीर घटनाओं की जांच को प्रभावी बना रही है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती आशा सेन व मोहसीन खान थाना प्रभारी पटना प्रमोद पांडे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश सुरपाम के साथ अनय स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!