Breaking News in Primes

धनबाद डीसी एवं एसएसपी कतरास के पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

0 161

*धनबाद डीसी एवं एसएसपी कतरास के पूजा पंडाल का किया निरीक्षण*

रिपोटर मिलन पाठक

कतराश

*रानीबाजार पूजा कमेटी ने डीसी एवं एसएसपी को चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मानित*

 

कतरास. कतरास के विभिन्न पूजा पंडालों का शनिवार को धनबाद डीसी व एसएसपी ने निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन कटिबंद्ध है पूरी टीम के साथ अलग-अलग पूजा पंडालों का निरीक्षण किया जा रहा है. श्रद्धालु भयमुक्त होकर पूजा पंडाल में आकर दर्शन करें. पूरे जिले में विधि व्यवस्था दुरुस्त है और पुलिस भी चौकस है. उपायुक्त ने रानी बाजार के पूजा पंडाल में लगे सीसी टीवी कैमरा का भी निरीक्षण किया. सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए कैमरा की तारीफ किया. रानी बाजार दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारी ने डीसी व एसएसपी को चुनरी ओढाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया. इसके बाद धनबाद उपायुक्त एवं एसएसपी जीएनएम हाई स्कूल के पूजा पंडाल का निरीक्षण किया कमेटी के लोगों ने उपयुक्त व एसएसपी का स्वागत किया गया.मौके पर एसएसपी संजीव कुमार, सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एडीएम कमलाकांत गुप्ता, एसडीएम उदय रजक, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार बिन्हा, बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू, डीएसपी प्रदीप कुमार, थानेदार रणधीर सिंह के अलावे रानीबाजार कमेटी के मानसिंह, दान सिंह, हरबंस लाल गंभीर उर्फ मधु,रामदास सिंह आदि के अलावे पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!