Breaking News in Primes

उम्मीदवार घोषित होने पर नेपानगर पहुंची कांग्रेस प्रत्याशी गेंदु बाई चौहान

0 601

प्राईम संदेश रिपोर्टर कुणाल दशोरे

 

*उम्मीदवार घोषित होने पर नेपानगर पहुंची कांग्रेस प्रत्याशी गेंदु बाई चौहान*

 

महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद लिया

 

ढोल नगाड़ा और आतिशबाजियों से कांग्रेस प्रत्याशी का किया स्वागत

 

नेपानगर। मध्यप्रदेश कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में नेपानगर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार गेंदु बाई चौहान पर आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने अपनी मोहर लगा ही दी। गुरुवार देर रात मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी 88 उम्मीदवारों की लिस्ट में नेपानगर विधानसभा से गेंदु बाई चौहान को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे के करीब उम्मीदवार की घोषणा होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी गेंदु बाई नेपानगर पहुंची। नेपानगर पहुंचने पर कांग्रेस प्रत्याशी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक रघुनाथ चौधरी से मुलाकात का उनका आशीर्वाद लिया। कांग्रेस प्रत्याशी ने नगर के समस्त महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर वरिष्ठ जनों से मुलाकात की। कांग्रेस प्रत्याशी गेंदु बाई ने सर्वप्रथम बुधवार बाजार स्थित शिवाजी प्रतिमा, महात्मा गांधी प्रतिमा, महाराणा प्रताप प्रतिमा और डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण की। कांग्रेस प्रत्याशी शीतला माता मंदिर और नेहरू स्टेडियम में स्थापित मां अंबे का विजय श्री आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रघुनाथ चौधरी, संगठन मंत्री अशोक पाटिल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जगमित सिंह जॉली, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस, महिला कांग्रेस अध्यक्ष योगिता राजू पाटिल, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रकांत प्रजापति, कुलदीप श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी दीपक अडालें, दीपक गवई, संजीव तोरानी, राजू दामू पाटिल, सुरेंद्र सिंह राठौड़, संध्या सिस्टर, अलका मतलाने, चंचला पाटिल, सुनील मोरे सहीत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

घोषणा होने पर नेपानगर पहुंची कांग्रेस प्रत्याशी

 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दूसरी लिस्ट में नेपानगर विधानसभा से कांग्रेस की ओर से गेंदु बाई चौहान को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने पर नेपानगर पहुंची गेंदु बाई चौहान ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भेंट की। कांग्रेस प्रत्याशी गेंदु बाई चौहान का कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों और कांग्रेस कार्यकर्ता ने गर्म जोशी से उनके आगमन पर ढोल, नगाड़ों और पटाखों से उनका स्वागत किया। बुधवार बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय मैं कांग्रेस प्रत्याशी गेंदु बाई चौहान ने कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं का आभार मानते हुए कहा कि यह टिकट मेरा नहीं आपका है। आपको मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर नेपानगर विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाना है। कांग्रेस प्रत्याशी गेंदु बाई चौहान ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि नेपानगर सहित पूरे मध्य प्रदेश में इस बार कांग्रेस का विजयी पताका लहराना है। जिसके लिए आप सबको कांग्रेस के लिए तन मन से काम करना पड़ेगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!