Breaking News in Primes

शराब नीति घोटाले में संजय सिंह से क्या-क्या पूछ सकती है ईडी? देखें संभावित सवालों की लिस्ट

0 146

शराब नीति घोटाले में संजय सिंह से क्या-क्या पूछ सकती है ईडी? देखें संभावित सवालों की लिस्ट

दिल्ली में आबकारी नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ईडी की रिमांड पर हैं। ईडी ने इस मामले में संजय सिंह के तीन करीबी लोगों को भी समन भेजा है। ईडी इस मामले में आज राज्यसभा सांसद से पूछताछ करने वाली है।

नई दिल्ली : दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में ईडी ने आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। कोर्ट ने संजय सिंह को 5 दिन के लिए ईडी की रिमांड में भेज दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 10 अक्टूबर को होगी। ईडी इस मामले आज संजय सिंह से पूछताछ करने वाली है। ईडी संजय सिंह से कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर पूछताछ कर सकती है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में संजय सिंह के करीबी 3 लोगों को भी समन भेजा है। माना जा रहै है कि ईडी इस मामले में सरकारी गवाह बन चुके दिनेश अरोड़ा के सामने बैठाकर पूछताछ हो सकती है। ईडी की तरफ से सर्वेश मिश्रा, विवेक त्यागी और कंवरबीर सिंह को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। दिनेश अरोड़ा का कहना है कि संजय सिंह के कहने पर ही उनकी मुलाकात मनीष सिसोदिया से हुई थी। इस मीटिंग के बाद ही 82 लाख रुपये दिए गए। ईडी इस मामले में तीनों करीबियों से अलग-अलग पूछताछ करने के साथ ही संजय सिंह के सामने बैठाकर भी पूछताछ कर सकती है। जानते हैं कुछ संभावित सवालों के बारे में।
आबकारी नीति घोटाला मामले में दिनेश अरोड़ा सरकारी गवाह बन चुके हैं। दिनेश अरोड़ा दिल्ली के बड़े कारोबारियों में शामिल है। अरोड़ा के दिल्ली के कई इलाकों में कैफे हैं। अरोड़ा 2009 में होटल और रेस्टोरेंड इंड्रस्टी से जुड़े थे। दरअसल सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा ने कहा था कि संजय सिंह के कहने पर ही उनकी मुलाकात मनीष सिसोदिया से हुई थी। इस मीटिंग के बाद ही 82 लाख रुपये दिए गए। अरोड़ा का कहना है कि वह 2020 में संजय सिंह से मिला था। सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा का कहना है कि उसने फोन पर संजय सिंह से पैसे मिलने की बात कन्फर्म किया था। अरोड़ा ने कहा था कि संजय सिंह ने उसे मनीष सिसोदिया से भी मिलवाया था।

संजय सिंह से पूछे जाने वाले संभावित सवाल

1. आप दिनेश अरोड़ा को कैसे जानते हैं?
2. दिनेश अरोड़ा से पहली मुलाकात कब और कहां हुई थी।
3. क्या आपने दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा से अपने सरकारी आवास पर मीटिंग की थी?
4. अगर बैठक हुई तो ये मीटिंग कब हुई और इसका एजेंडा क्या था? इस बैठक में कौन-कौन शामिल था।
5 सर्वेश मिश्रा कौन है? क्या वह आपका स्टाफ है और आपके साथ कब से जुड़ा हुआ है?
6. क्या आपने दिनेश अरोड़ा को मनीष सिसोदिया से मिलवाया था?
7. क्या आपने रेस्टोरेंट मालिकों से पैसा इकट्ठा करने के लिए दिनेश अरोड़ा को कहा था? क्या आपके कहने पर 82 लाख रुपये का चेक दिया गया था?
8. क्या आपने अपने स्टाफ मेंबर सर्वेश मिश्रा को दिनेश अरोड़ा से 1 करोड़ रुपये लेने के लिए कहा था?
9. अमित अरोड़ा की पीतमपुरा की शराब की दुकान को ओखला ट्रांसफर कराने में आपकी भूमिका थी?
10. क्या दिनेश अरोड़ा ने आप तक 2 करोड़ रुपये पहुंचाए थे?
11. क्या ये पैसा आपके घर पर दिया गया था, पैसे लेते वक्त आप कहां थे?
12. क्या सर्वेश मिश्रा के दिनेश अरोड़ा के पैसा लेने की आपको जानकारी थी ?
13. एक्साइज पॉलिसी की ड्राफ्टिंग में आपकी क्या भूमिका थी?
14. क्या आपने दिनेश और अमित अरोड़ा की केजरीवाल से मुलाकात करवाई थी?

संजय सिंह आबकारी नीति घोटाले में मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर शामिल हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी का रिमांड कॉपी में कहना है कि संजय सिंह 2017 से दिनेश अरोड़ा के संपर्क में थे। संजय सिंह और दिनेश अरोड़ा के कॉल रिकॉर्ड भी दोनों के संबंधों की पुष्टि करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि विवेक त्यागी, अजित त्यागी और सर्वेश मिश्रा मामले में आरोपी दिनेश अरोड़ा के संपर्क में थे। ये तीनें संजय सिंह के स्टाफ में शामिल हैं। आबकारी नीति मामले में संजय सिंह तक 2 करोड़ रुपये पहुंचने की बात कही गई है। यह पैसा विजय नायर के कहने पर अगस्त 2021 से अक्टूबर 2021 तक एकत्रित किए गए। रिमांड कॉपी के मुताबिक संजय सिंह के स्टाफ सर्वेश मिश्रा को 1 करोड़ रुपये दिए गए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!