Breaking News in Primes

स्वच्छ भारत मिशन के प्रशिक्षण में शामिल हुई भरवारी पालिका अध्यक्ष कविता पासी

0 3

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र के सभागार में आयोजित ‘स्वच्छ भारत मिशन 2.0’ के दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे एवं समापन दिवस में सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान नगरीय स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के आधुनिक उपायों, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा शहरी विकास की नवीन योजनाओं को लेकर विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अध्यक्ष कविता पासी ने प्रशिक्षण में प्राप्त तकनीकी ज्ञान को नगर पालिका परिषद भरवारी में प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ नगरों की स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं में आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन को अपनाना आवश्यक है। स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ ही नागरिकों में जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि नगर के विकास के लिए योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित न रखकर उन्हें धरातल पर उतारना प्राथमिकता है। पालिका का उद्देश्य भरवारी के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ, स्वस्थ और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए नगर पालिका द्वारा निरंतर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!