Breaking News in Primes

नगर अध्यक्ष कविता पासी ने जनसुनवाई में सुनीं जनसमस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

0 2

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी:  भरवारी जनसेवा और समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान के संकल्प के साथ सोमवार को नगर अध्यक्ष कविता पासी ने चक चमरूपुर स्थित कैंप कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया।जनसुनवाई के दौरान नगर के विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से नगर अध्यक्ष को अवगत कराया।

नगर अध्यक्ष कविता पासी ने सभी सम्मानित नागरिकों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध व प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए और कहा, “जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और नगर के सर्वांगीण विकास को गति देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता एवं निरंतर प्रतिबद्धता है।” उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि किसी भी वार्ड की समस्या को अधर में नहीं लटकाया जाएगा और सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएंगे। इस दौरान प्रदीप मिश्रा, गुड्डन तिवारी, वेदांत उपाध्याय, राहुल श्रीवास्तव सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!