Breaking News in Primes

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

0 16

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मंझनपुर में प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी कार्यकताओं एवं पदाधिकारियों के साथ मनाया जन्मदिन प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक चायल पूजा पाल ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन केवल एक व्यक्ति की जीवन यात्रा नहीं,बल्कि सेवा,संघर्ष,समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना की प्रेरणादायी गाथा है। जिसने सार्वजनिक जीवन में अपने आचरण से यह संदेश दिया है कि सत्ता का उद्देश्य सुविधा नहीं,बल्कि सेवा और जनकल्याण होना चाहिए।गरीब,किसान,महिला,युवा,मजदूर और वंचित वर्ग के सम्मान एवं अवसर को केंद्र में रखते हुए देश में विकास और सुशासन की दिशा में अनेक पहलें हुई हैं।आज भारत आत्मविश्वास के साथ विश्व पटल पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि करोड़ो भारतीयों के जीवन में सुख,समृद्धि सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात लाने हेतु अविराम राष्ट्रयज्ञ में समर्पित,एक भारत श्रेष्ठ भारत के स्वप्नदृष्टा नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस का अवसर नहीं है,बल्कि उस व्यक्तित्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है,जिसने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण मां भारती की सेवा और राष्ट्रहित को समर्पित किया है।


आज हम उस महान व्यक्तित्व का जन्मदिवस मना रहे हैं,जिनके लिए राष्ट्र प्रथम है,जनसेवा सर्वोपरि है और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का कल्याण ही विकास की वास्तविक कसौटी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन संघर्ष से संकल्प तक,संकल्प से सिद्धि तक और सिद्धि से राष्ट्र निर्माण तक की प्रेरणादायी यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह सिद्ध किया है कि जब नेतृत्व में दृढ़ इच्छाशक्ति,नीयत में ईमानदारी और लक्ष्य में राष्ट्रहित हो,तो असंभव दिखाई देने वाले संकल्प भी संभव बनाए जा सकते हैं।इस मौके पर निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर,पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पा देवी,निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,नगर पालिका अध्यक्ष भरवारी कविता पासी,खड़ग सिंह पटेल,चंद्रबली पटेल,शीतला प्रसाद सोनकर, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,भूपेंद्र पटेल,संजय जायसवाल,नितिन पासी,विनीता गुप्ता,जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय,जगदीश सरोज,जिला मंत्री दिनेश पाण्डेय,विजय सिंह पाल,फूलमती सरोज सहित सम्मानित पदाधिकारीगण,कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!