Breaking News in Primes

बदमाशों ने किशोर को बाइक समेत किया अगवा, भागकर बचाई जान

0 4

News By-नितिन केसरवानी

रोही ओवरब्रिज के पास बदमाशों के चंगुल से छूटा किशोर, पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: भरवारी मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भद्दुरपुर गांव में मंगलवार सुबह बाइक समेत 15 वर्षीय किशोर के अपहरण का मामला सामने आया। आरोप है कि दो बदमाश किशोर का मुंह और हाथ बांधकर उसे अगवा कर ले गए। हालांकि, कोखराज थाना क्षेत्र के रोही ओवरब्रिज के पास किशोर ने बाइक से छलांग लगाकर बदमाशों के चंगुल से भागकर अपनी जान बचा ली।

भद्दुरपुर गांव निवासी आशीष शुक्ला का 15 वर्षीय बेटा प्रशांत शुक्ला मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे बदमाशों के कब्जे में आ गया। आरोप है कि बदमाश उसे बाइक समेत लेकर कोखराज की तरफ जा रहे थे। रोही ओवरब्रिज के पास मौका मिलते ही प्रशांत बाइक से कूदकर भाग निकला। इसके बाद बदमाश उसकी बाइक में लॉक लगाकर फरार हो गए।बदमाशों से बचने के बाद प्रशांत दोपहर करीब 12:30 बजे एक होटल पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने डायल 112 और भरवारी चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर की बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत है। पुलिस अपहरण के आरोपों और घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!