Breaking News in Primes

दशहरा महोत्सव को लेकर एसपी से मिले रामलीला कमेटी के अध्यक्ष

0 15

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भरवारी ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव को भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को रामलीला कमेटी पुरानी बाजार भरवारी के अध्यक्ष संतोष कुमार केसरवानी ने पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापति से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने चार नवंबर को निकलने वाली भव्य रामदल शोभायात्रा में शामिल होने के लिए एसपी को ससम्मान आमंत्रित किया।

मुलाकात के दौरान दशहरा महोत्सव की रूपरेखा और रामदल शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। कमेटी अध्यक्ष ने महोत्सव की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता से एसपी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भरवारी का दशहरा आस्था, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इसे भव्यता के साथ संपन्न कराने में सभी का सहयोग जरूरी है।इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी पुरानी बाजार भरवारी के संयोजक नीरज बनारसी भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!