लोकेशन धामनोद
*धामनोद में, देवीजी मंदिर परिसर में स्थित झूले में बैठने को लेकर हुए विवाद **
*देवीजी मंदिर परिसर में स्थित मेले में, बहन की सहेली के साथ झूले में बैठने पर हुआ खूनी विवाद, बीच-बचाव करने वाले पर चाकू से वार।*
*धामनोद में , बहन की सहेली के साथ झूले पर बैठने से हुआ झगड़ा, मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंचा, पुलिस ने दर्ज किया मामला।*
धामनोद/// धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में,सुन्द्रेल रोड़ पर स्थित देवीजी मंदिर परिसर में लगे मेले में, झूले में बैठने की बात को लेकर, विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और चाकू बाजी तक पहुंच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता कार्तिक चौहान , अपनी बहन के साथ देवीजी मंदिर पर मेला देखने गया था। वहां उसकी बहन की सहेली के साथ झूले में बैठने को लेकर, सहेली के पिता ने इस बात पर आपत्ति जताई, और कहां की मेरी बेटी के साथ झूले में क्यों बैठा था। जिसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए। घर से वापस शिकायतकर्ता कार्तिक चौहान, उसकी बहन और रणजीत तीनों वापस मेला देखने आते समय, बाद में रात करीब 11:30 बजे, देवीजी मंदिर के पहले एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के सामने , शिकायतकर्ता की बहन की सहेली के भाई शिवम और उसके साथियों पीयूष , ललित, सफेद रंग की कार से आए ओर इन्हें रोक लिया। आरोप है कि, आरोपियों ने झूले वाली बात को लेकर, कार्तिक चौहान को गाली-गलौज शुरू कर दी और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की।

मारपीट के दौरान, बीच-बचाव करने आए युवक रणजीत पर, शिवम ने , जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके पेट में चोट लगी और खून निकलने लगा। घटना के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर, मौके पर कार छोड़कर फरार हो गए।
- धामनोद पुलिस ने इस मामले में, आरोपी शिवम, पियूष, ललित और शिवम के अन्य साथी के खिलाफ अपराध क्रमांक 522/26 धारा
296बी, 115(2), 109(1), 351(3), 3(5) बीएनएस
के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।