Breaking News in Primes

देशभक्ति के रंग में रंगा श्री एन.जी. जैन हायर सेकेंडरी स्कूल, स्लोगन, क्विज, कविता और देशभक्ति नृत्य ने बांधा समां

0 12

लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनु पटेल

देशभक्ति के रंग में रंगा श्री एन.जी. जैन हायर सेकेंडरी स्कूल, स्लोगन, क्विज, कविता और देशभक्ति नृत्य ने बांधा समां

धामनोद। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर श्री एन.जी. जैन हायर सेकेंडरी स्कूल, धामनोद में देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से जुड़ी कविताओं का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण किया। बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाकर पूरे विद्यालय परिसर को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।
कक्षा पहली से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के बीच स्लोगन लेखन और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम के समापन पर बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती प्रियंका धनोते ने सभी बच्चों को जलेबी वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के डायरेक्टर नीरज धनोते ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!