Breaking News in Primes

एमपी के कॉलेजों में दाखिले का आखिरी मौका, 14 अगस्त तक ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश

उच्च शिक्षा विभाग ने शुरू किया अंतिम अतिरिक्त CLC चरण, रिक्त सीटों पर ही मिलेगा एडमिशन

0 22

एमपी के कॉलेजों में दाखिले का आखिरी मौका, 14 अगस्त तक ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश

उच्च शिक्षा विभाग ने शुरू किया अंतिम अतिरिक्त CLC चरण, रिक्त सीटों पर ही मिलेगा एडमिशन

भोपाल। मध्यप्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश का अंतिम अतिरिक्त सीएलसी (CLC) चरण शुरू हो गया है। उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार 10 से 14 अगस्त 2026 तक शासकीय, अनुदान प्राप्त, अशासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में रिक्त सीटों पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

प्रवेश प्रक्रिया केवल उपलब्ध रिक्त सीटों के लिए लागू होगी। विद्यार्थियों को संबंधित कॉलेज में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराने के बाद प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। शुल्क जमा होने के बाद उसी दिन प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। रिक्त सीटों की जानकारी विद्यार्थियों और महाविद्यालयों के लॉगिन पर उपलब्ध रहेगी।

विभाग के अनुसार नया पंजीकृत विद्यार्थी केवल एक महाविद्यालय में प्रवेश ले सकेगा। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी। 14 अगस्त को शाम 5 बजे तक प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य रहेगा। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का प्रवेश मान्य नहीं होगा।

उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते संबंधित महाविद्यालय में संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। किसी समस्या या जानकारी के लिए कॉलेज के हेल्प सेंटर से सहायता ली जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!