Breaking News in Primes

मझौली नगर परिषद में नरकीय जीवन जीने को मजबूर नगरवासी,फैली गंदगी से बीमारी फैलने का सता रहा भय, जिम्मेदार बने दृष्टराष्ट!

0 2

मझौली नगर परिषद में नरकीय जीवन जीने को मजबूर नगरवासी,फैली गंदगी से बीमारी फैलने का सता रहा भय, जिम्मेदार बने दृष्टराष्ट!

 

सीधी/मझौली

 

नगर सरकार मझौली जिसे अब नगरवासी अन्धी , गूंगी ,बहरी नगर सरकार से नवाज रहे हैं! के कमियों व निष्क्रियता के कारण नगर वासियों को भारी भरकम गृह टैक्स देने के बाद भी नगर में फैली गंदगी एवं उत्पन्न कीचड़, तथा अन्य कई व्यवस्थाओं के कारण नगर वासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। जिन्हें फैली गन्दियों से बीमारी फैलने का भय सता रहा है। जो वीडियो, फोटो वायरल कर मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन व, क्षेत्र के सांसद- विधायक का ध्यान आकृष्ट कर रहे हैं।

लोगों की माने तो 2009 में नगर परिषद का गठन किया गया है जहां नगर विकास के नाम पर भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी को अंजाम दिया गया है! लोगों का कहना है कि सुविधा व्यवस्था के नाम पर हम लोगों से भारी भरकम गृह टैक्स की राशि वसूली जा रही है लेकिन व्यवस्था के नाम पर कोई सुविधा -व्यवस्था मुहैया नहीं कराई जा रही है। बिना किसी मापदंड एवं लेवल की निर्माण कराई गई अनावश्यक स्थान पर नालियां गंदगियों से भारी हुई है। नगर क्षेत्र में जगह-जगह कचरो का ढेर लगा हुआ है। जिससे बीमारी फैलने का खतरा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। कई बार हम लोग नगर की अव्यस्थाओं को लेकर नगर अध्यक्ष, पार्षदों एवं नगर परिषद के अधिकारियों -कर्मचारियों के साथ उपखंड के अधिकारियों को आवेदन पत्र दे एवं मौखिक रूप से अवगत करा चुके हैं। लेकिन प्रतिनिधि एवं अधिकारी ऐसे बने बैठे हैं जैसे ना तो उन्हें दिखाई देता हो ना ही सुनाई जिस कारण हम लोग अब मझौली की नगर सरकार को “अंधी, बहरी, गूंगी”नगर सरकार का नामकरण करने वाले हैं।

 

*नहीं की गई वर्ष पूर्व की तैयारी मल्मे से भारी है नाली*

 

लोगों का कहना है कि पूर्व में जब दो वर्षों तक प्रशासनिक व्यवस्था थी इसके बाद दो-तीन वर्षों तक जब रूपा वर्मा अध्यक्ष थी 15 जून के पहले पहले नगर की नालियों की साफ सफाई की जाती थी साथ ही वर्षांत में जहां जैसी आवश्यकता होती थी काम कर लोगों की समस्याओं को हल किया जाता था लेकिन विगत 10 वर्षों से ना तो नालियों की विधिवत ढंग से साफ सफाई की जा रही है। ना ही मच्छर भगाने के लिए धुएं एवं ब्लीचिंग का छिड़काव किया जा रहा है। दैनिक वेतन भोगी कुछ तो जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सेवाएं कर रहे हैं कुछ अधिकारी बनकर बैठे रहते हैं।आठ-दस सफाई कर्मियों है जो ट्रैक्टर एवं कचरा वाहन भी चलते हैं और सफाई भी कर रहे हैं।जिस कारण नगर में सही ढंग से सफाई भी नहीं हो रही है। व्याप्त गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा मंडराता दिख रहा है।

 

*दूसरे जिले के सीएमओ उपयंत्री को नगर का प्रभार*

 

लगातार भ्रष्टाचार को अंजाम दे मालामाल हो निकल रहे सीएमओ उपयंत्री की कड़ी में अभी हाल ही में पदस्थ हुए सीएमओ,उपयंत्री करोड़ों रुपए के लागत के घटिया निर्माण कार्यों का जिन कार्यों का नगर आयुक्त रीवा की टीम जांच कर कमी पाए जाने पर प्रतिवेदन नगर परिषद को भेजी थी। इसके बावजूद भी बताया जा रहा है कि करोड़ों का भुगतान कर दिया गया। आवाज उठने पर सीएमओ एवं उपयंत्री दोनों स्थानांतरण करा रातों-रात निकल लिए। उनके स्थानांतरण हो जाने के बाद सिंगरौली जिले के सरई नगर परिषद के सीएमओ उपयंत्री को एक महीने पूर्व सीधी जिले के नगर परिषद मझौली का प्रभार सौपा गया है। जिनका अभी तक दर्शन तक नहीं हो सका है ना ही फोन उठाया जा रहा है। कार्यालय में कई वर्षों से जमे सफाई दरोगा राकेश जयसवाल भले ही चाहे राशि आहरित व निर्माण कार्य के भुगतान में सीएमओ एवं उपयंत्री दोनों का दायित्व निभा रहे हो लेकिन समस्या के लिए सीएमओ उपयंत्री को दोषी बताने तथा हमेशा मोबाइल बंद कर रखने में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं। लोगों द्वारा मिल रही लगातार शिकायततो एवं शिविर के बारे में जानकारी लेने के लिए 7 अगस्त को सीएमओ को फोन लगाया गया जिनके द्वारा फोन नहीं रिसीव किया गया। वही पूरा दायित्व संभाल रहे सफाई दरोगा राकेश जयसवाल अपना मोबाइल बंद कर इधर-उधर छिपते रहे। शिविर के सेक्टर प्रभारी अनिल त्रिपाठी द्वारा शिविर के बारे में जानकारी दी गई अन्य मुद्दों के लिए बोला गया कि पूरा काम राकेश जयसवाल देख रहे हैं आप उन्हीं से बात करिए।

 

 

*आज 7 अगस्त की शिविर वर्षात के कारण नगर परिषद कार्यालय मझौली में आयोजित की गई थी जहां 17 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 13 का निराकरण किया गया है शिविर में अध्यक्ष, पार्षद मौजूद रहे एसडीएम तहसीलदार भी पहुंचे थे। बाकी की जानकारी शिविर स्थल तथा अन्य समस्याओं की राकेश जयसवाल ही दे पाएंगे।*

 

अनिल त्रिपाठी राजस्व निरीक्षक नगर परिषद मझौली

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!