पेड़ केवल हमें ऑक्सीजन ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते है: सोहन लाल श्रीमाली
News By-नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: भरवारी वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत रविवार को नौगीरा टोल प्लाजा मूरतगंज व नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में पौधारोपण महायज्ञ कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली की उपस्थिति में ‘एक पेड़ मा के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने कहा कि पेड़ केवल हमें ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। आइए, हम सब मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करने का संकल्प लें। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, चायल विधायक पूजा पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने पेड़ो का महत्व बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध हवा का संकल्प है। आज लगाया एक पौधा, कल का जीवन बनेगा।

नगर अध्यक्ष कविता पासी ने अपने संबोधन में कहा कि यह सिर्फ एक पौधा लगाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा और बेहतर पर्यावरण देने की हमारी सामूहिक प्रतिज्ञा है। आइए, इस महायज्ञ में सहभागी बनें।वार्ड संख्या 19 धर्मराज नगर स्थित पल्हाना गौशाला परिसर व वार्ड नंबर 10 के नौढिया में पौधारोपण किया गया।यह सिर्फ एक पौधा लगाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा और बेहतर पर्यावरण देने की हमारी सामूहिक प्रतिज्ञा है। आइए, इस महायज्ञ में सहभागी बनें।