Breaking News in Primes

सनावद पुलिस ने गुम हुई 02 नाबालिग बालिकाओ को 12 घंटे के भीतर किया दस्तयाब*

0 41

थाना सनावद

_*सनावद पुलिस ने गुम हुई 02 नाबालिग बालिकाओ को 12 घंटे के भीतर किया दस्तयाब*_

 

 

खरगोन जिले से प्राईम संदेश

 

 

• *पुलिस के लगातार जारी प्रयासों से मिली बलिकाएँ, परिजनों की डाटने पर घर से चली गई थी दोनों बलिकाएं*

• *बालिकाओ को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया*

 

पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए नाबालिक/बालिग बालक/बालिकाओ की अधिक से अधिक दस्तयाबी की जाने हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया है । प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के एसडीओपी एवं समस्त थाना प्रभारीयों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर नाबालिक/बालिग बालक/बालिकाओ को दसत्याब करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

 

दिनांक 11.07.2026 को पुलिस थाना सनावद पर ग्राम ढकलगाँव निवासी 02 नाबालिग बालिकाओ के गुम होने की सूचना मिली जिसपर से थाना सनावद पर क्रमशः अपराध क्रमांक 277/26 एवं 278/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । दो नाबालिग बालिकाओं के एक साथ गुम हो जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सनवाद उनि श्री धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व मे थाना सनवाद से पुलिस टीम का गठन कर दोनों बालिकाओ को सकुशल खोजने के लिए निर्देशित किया गया ।

 

गठित पुलिस टीम के द्वारा दोनों बालिकाओ को खोजने के हर संभव प्रयास किए जा रहे थे परिणामस्वरूप विवेचना के दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दोनों बलिकाये इंदौर मे है, प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम को तत्काल इंदौर रवाना किया गया जहां पुलिस टीम ने दोनों बालिकों को खोज कर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है । दोनों बालिकाओ से महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा घर से जाने के बारे मे पूछने पर उन्होंने अपने परिजनों के द्वारा डाटने पर रूठ कर घर से जाने की बात पुलिस को बताई । शेष गुम बालक/बालिकाओं की दस्तायाबी के प्रयास भी निरंतर जारी है ।

 

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह श्रीमाती अर्चना रावत के मार्गदर्शन मे व थाना प्रभारी सनवाद उनि श्री धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व मे थाना सनवाद से उनि सुरेन्द्र सिंह पंवार ,उनि अंतिमबाला भूरिया, आर.746 राजेश, आर.850 राजीव, 559 विनोद गोड, आर. 429 सरदार, आर. 87 योगेश शर्मा व साइबर सेल से आर अभिलाष डोंगरे का विशेष योगदान रहा ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!