Breaking News in Primes

हर वार्ड में मजबूत बुनियादी ढांचा और जल निकासी की उत्तम व्यवस्था हो : कविता पासी

0 1

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी:भरवारी नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में चल रहे विकास कार्यो का आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए बुधवार को नगर अध्यक्ष कविता पासी, अधिशासी अधिकारी रामसिंह, अवर अभियंता व लेखा लिपिक निकले और चल रहे विकास कार्यो को देख कर आवश्यक निर्देश दिए।

वार्ड नंबर 19 (धर्मराज नगर) में स्थित ऐतिहासिक पल्हाना घाट को एक भव्य, धार्मिक एवं मनभावन पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से पल्हाना घाट के सौंदर्यीकरण के अंतर्गत चल रहे पक्का घाट (पत्थर निर्माण), आरसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य व वार्ड नंबर 25 (पं दीन दयाल उपाध्याय नगर) स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज परिसर में आमजन की सुविधा के लिए बनाए जा रहे निर्माणाधीन शौचालय निर्माण कार्य एवं वार्ड नंबर 21, दुर्गा भाभी नगर (रघुनाथ पुर कालोनी) में निर्माणाधीन आरसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और साथ हो आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान नगर अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि हमारा संकल्प है,कि हर वार्ड में मजबूत बुनियादी ढांचा और जल निकासी की उत्तम व्यवस्था हो, ताकि स्थानीय नागरिकों को जलभराव से मुक्ति और सुगम आवागमन मिल सके।स्वास्थ्य केंद्र आने वाले हर नागरिक को बेहतर और स्वच्छ वातावरण मिले।पल्हाना घाट न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने, बल्कि क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में भी अपनी नई पहचान बनाए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!