एसपी सत्य नारायण का अपराधियों पर सख्त एक्शन, 24 घंटे में 8 आरोपियों की गिरफ्तारी, चोरी का ई-रिक्शा व अप्पे वाहन बरामद
News By-नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण के निर्देशन में कौशाम्बी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते 24 घंटे में 6 वांछित अभियुक्तों और 2 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चोरी का एक ई-रिक्शा, एक अप्पे वाहन तथा 1350 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, मंझनपुर थाना पुलिस ने विद्युत अधिनियम से संबंधित मामलों में वांछित विनोद कुमार निवासी ऊनो तथा मूलचंद्र निवासी डेरा ओसा को गिरफ्तार किया।
वहीं मोहम्मदपुर पइंसा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित आशीष कुमार पुत्र दिलीप कुमार सोनकर, निवासी भीटापर, थाना धाता, जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया।
पिपरी थाना पुलिस ने सूरज उर्फ गोलू निवासी पेरई को गिरफ्तार किया। इसके अलावा चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए शिवम कुमार भारतीया, निहाल, अरुण गुप्ता और आनंद भारतीया को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का ई-रिक्शा (UP73T-3358), अप्पे वाहन (UP70PT-8724) तथा 1350 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण ने कहा कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। कानून व्यवस्था बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।