Breaking News in Primes

योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें – कविता पासी

0 28

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भरवारी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को आंबेडकर भवन कार्यालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास को प्रयागराज की ट्रेनर मानसी विश्वकर्मा ने अपने टीम मेंबर वैष्णवी सोनी,शिवम जायसवाल, चंद्रशेखर सोनी के साथ सूर्य नमस्कर, भुजंग आसान, नटराज आसान, प्राणायाम, मकर आसान, शलभ आसान, मंडूक आसान, हनुमान दंड, तितली आसान, वायु निष्कासन आसान, पवन मुक्त आसान, पर्वत आसान सहित अन्य योग आसान करवाए ।

नगर अध्यक्ष कविता पासी व अधिशासी अधिकारी रामसिंह ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए भावी पीढ़ी के लिए पौधारोपण करने के साथ-साथ सिंगल-यूज प्लास्टिक को रोकने के लिए कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। नगर अध्यक्ष कविता पासी ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संकल्प को साकार करने के लिए श्रमदान किया और आम जनमानस को जागरूक कर कहा कि हमारा छोटा सा प्रयास ही बड़े बदलाव की नींव बनता है। योग कर ‘स्वस्थ शरीर, शांत मन’ का संकल्प ले आइए, योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें। इस दौरान भोले शंकर कुशवाहा,आशीष केसरवानी,भैय्यान पासी, दीप चंद्र दिवाकर,सभासद यासीन अहमद सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!