Breaking News in Primes

*मूर्ति को खंडित कर कचरा दान में फेंकने वाला आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर मझौली पुलिस ने पहुंचा जेल।*

0 3

*मूर्ति को खंडित कर कचरा दान में फेंकने वाला आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर मझौली पुलिस ने पहुंचा जेल।*

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

जिले के थाना क्षेत्र मझौली ब्लाक कुशमी के डेवा गांव में विगत 18 जून 2026 की रात लगभग 10 बजे 20 वर्ष पुरानी मंदिर में विराजमान बजरंगबली की मूर्ति को खंडित कर कचरा दान में फेंकने वाले आरोपी को सूचना पर मझौली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी के निर्देशन व एसडीओपी कुसमी के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मझौली उपनिरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में की गई।

 

घटना के संबंध बताया गया कि आवेदक सजीव कुमार गुप्ता पिता रामाधार गुप्ता उम्र 40 साल साकिम डेवा थाना मझौली जिला सीधी (मप्र) के शिकायत पर कि मेरे गांव मे 20 वर्ष पुरानी हनुमान जी मूर्ति को तोड़ कर 3 खण्ड में कर कचरेदान में फेक देने की सूचना प्राप्त होने पर ग्राम डेवा पहुचकर मौके से तश्दीक की गई जो घटना के पुष्टि उपरान्त संदेही से पूछताछ करने पर वताया गया कि मेरे व्दारा शराव के नशे मंदिर में रखी 20 वर्ष पुराने हनुमान जी की मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति को तोड कर फेक दिया गया आरोपी चक्रधारी पटेल पिता रामचरित पटेल उम्र 61 वर्ष निवासी डेवा मौके से गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 405/2026 धारा 298 वीएनएस कायम कर आरोपी का पूर्व मे आपराधिक रिकार्ड होने के कारण चेक लिस्ट लगाकर माननीय न्यायालय जेएमएफसी समक्ष गिरफ्तार कर पेश किया गया एवं आरोपी की जमानत न होने से जिला जेल सीधी मे दाखिल किया किया। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन अपराधी हैं। जिसके आतंक से क्षेत्रीय लोग मे भर व दहशत बनी रहती है।

 

उक्त कार्यवाही में पुलिस थाना मझौली के उनि पी.एल टांडिया ,सउनि अरुण सिंह, म.प्र.आर. राजकुमारी सिहं प्रआर. 421 विजय सिहं. 136 राजीव यादव आर 501 मुकेश चंदेल के महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिनके सूझबूझ व तत्परता से यह सफलता मझौली पुलिस के साथ लगी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!