Breaking News in Primes

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता की मिसाल बना धामनोद, सैकड़ों नागरिकों ने दौड़कर दिया फिटनेस का संदेश

0 103

लोकेशन धामनोद

संवाददाता मोनू पटेल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता की मिसाल बना धामनोद, सैकड़ों नागरिकों ने दौड़कर दिया फिटनेस का संदेश

 

धामनोद, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धामनोद नगर ने स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति अपनी जागरूकता का शानदार परिचय दिया। सामाजिक संगठन भारत विकास परिषद एवं लायंस क्लब धामनोद प्लेटिनम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग एवं “रन फॉर हेल्थ” मैराथन कार्यक्रम में नगर के सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर परिसर में सामूहिक योगाभ्यास से हुआ। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. मनोज नाहर ने उपस्थित नागरिकों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है।

 

योग सत्र के उपरांत स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से “रन फॉर हेल्थ” मैराथन का आयोजन किया गया। यह मैराथन श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर अलबेला हनुमान मंदिर, गुलझरा तक निकाली गई। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीमा विष्णु पाटीदार एवं भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष विजय नामदेव ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ मैराथन को रवाना किया।

 

मैराथन में पुरुष, महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए और पूरे जोश एवं उत्साह के साथ दौड़ लगाकर समाज को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. विष्णु पाटीदार, डॉ. मीनाक्षी डांगी, डॉ. पल्लवी पाटीदार, डॉ. प्रीति जैन एवं डॉ. विनय जैन, डॉ महेश पटेल ने भी सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

 

मां नर्मदा डिग्री कॉलेज द्वारा मैराथन के प्रथम 100 प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप टी-शर्ट प्रदान की गई। समापन समारोह में लायंस क्लब प्लेटिनम की अध्यक्ष लायन निधि जैन, रीना नाहर, ज्योति पारीक,विभा झा,पिंकी मालवीया,मोनिका मालवीया ने नगर के जिम ट्रेनर्स, मैराथन के सबसे वरिष्ठ प्रतिभागी लायन नरेंद्र तिवारी, सबसे कम आयु की प्रतिभागी ओशी, धीरज शर्मा एवं परिवार, समाजसेवी मुकेश शर्मा, दीपक प्रधान तथा भारतीय सेना के जवान मनदीप राठौड़ का सम्मान किया।

 

कार्यक्रम के दौरान रागिनी जायसवाल द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई, वहीं लायंस क्लब प्लेटिनम द्वारा एनर्जी ड्रिंक वितरित किए गए।

 

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के जगदीश बालाजी, राकेश पाटीदार, महेश सेन, देवकरण पाटीदार, राजू उतवानी, द्वारका सराफ, मुकेश आगीवाल, दुर्गेश दाबड़ , विजेंद्र सिंह चौहान,नरेंद्र पटेल, सचिन यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में महर्षि नाहर एवं शाश्वत पारीक का विशेष सहयोग रहा। संचालन राजेश पारीक ने किया तथा आभार प्रदर्शन निधि जैन ने व्यक्त किया।

योग, स्वास्थ्य और सामाजिक सहभागिता का यह आयोजन धामनोद में जन-जागरूकता का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया, जिसने फिट और स्वस्थ भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!