Breaking News in Primes

पीएम स्वनिधि योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने पर लोक कल्याण मेला एवं प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

0 29

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित आंबेडकर भवन परिसर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लोक कल्याण मेला एवं प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योजना के लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा जनकल्याणकारी सेवाओं से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों, नगरवासियों एवं नगर पालिका कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के तहत उपलब्ध ऋण सुविधा, क्रेडिट कार्ड, डिजिटल लेनदेन पर मिलने वाले कैशबैक तथा ‘स्वनिधि से समृद्धि’ अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही 8 से 14 जून तक संचालित विश्व पर्यावरण दिवस विशेष अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि नगर पालिका नागरिकों की सेवा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तथा नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से स्वच्छ, हरित और समृद्ध नगर निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी राम सिंह ने की। इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम), विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी, डूडा विभाग के अधिकारी, नगर पालिका कर्मी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!