Breaking News in Primes

टांगी से प्राण घातक हमला कर, कान काटने वाला आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर थाना अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार* * *अपने पैसे को वापस मांगने पर आरोपी ने गाली गलौच करते हुए प्रार्थी पर किया हमला* * *आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी जब्त -*

0 0

* *टांगी से प्राण घातक हमला कर, कान काटने वाला आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर थाना अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

* *अपने पैसे को वापस मांगने पर आरोपी ने गाली गलौच करते हुए प्रार्थी पर किया हमला*

 

* *आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी जब्त -*

 

* *गिरफ्तार आरोपी शनि केंवट उम्र 45 वर्ष निवासी खोंड थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

 

*जांजगीर-चांपा * जिले के थाना अकलतरा* , क्षेत्र का मामला, अपने दिए 10 हजार रुपये मांगना एक शख्स को भारी पड़ गया। आरोपी ने गाली- गलौच करते हुए टांगी से हमला कर प्रार्थी का दाहिना कान काट दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में थाना अकलतरा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी शनि केंवट को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

*क्या है पूरा मामला*

 

प्रार्थी रघुनंदन प्रसाद पाण्डेय निवासी खोंड अकलतरा ने 08.06.26 को रिपोर्ट दर्ज कराई, पिछले साल दिवाली से पहले आरोपी शनि केंवट उम्र 45 वर्ष निवासी खोंड से जान -पहचान होने से उसको मकान बनवाने के लिए 10,000 रुपये दिए थे।

 

08 जून की रात करीब 8 बजे प्रार्थी ने शनि केंवट को गांव में देखा और अपना पैसा मांगा। इस पर आरोपी भड़क गया और बोला _”तेरा पैसा नहीं दूंगा”_। और आरोपी, प्रार्थी के घर के पास पहुंचा और गाली -गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी ने टांगी से प्रार्थी पर हमला कर दिया। हमले में प्रार्थी का दाहिना कान कट गया और खून निकलने लगा।

 

*पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

 

रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अप. क्र. 327/2026 धारा 118(2), 296, 351(3), 115(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृव में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर, आरोपी शनि केंवट को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी बरामद कर जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

*उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा Asi सुरेंद्र कश्यप, Hc शरीफुद्दीन खान का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!