Breaking News in Primes

खराड़ी (महेश्वर )मे हुआ प्रतिभाशाली बालक -बालिकाओं का सम्मान!  शिक्षा, प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह के रूप मे हुआ एक आदर्श आयोजन!

0 0

लोकेशन धामनोद

संवाददाता मोनू पटेल

 

खराड़ी (महेश्वर )मे हुआ प्रतिभाशाली बालक -बालिकाओं का सम्मान!

 

शिक्षा, प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह के रूप मे हुआ एक आदर्श आयोजन!

 

महेश्वर तहसील के ग्राम खराड़ी में राजपूत समाज सकल पंच के सौजन्य से समाज के ही स्वजातीय बंधुओ ने अपने स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में 2025 मे पांचवी आठवीं दसवीं और बारहवीं की कक्षाओं में ग्रामीण सूची में आने वाले बालक बालिकाओं को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित और गांव के ही वरिष्ठों के द्वारा उन्हें सम्मान देकर आशीर्वाद भी दिया गया

**स्मृति भेंट सूची (दानदाता विवरण)**

उक्त कार्यक्रम में निम्नलिखित सम्मानित परिवारों द्वारा अपने पूजनीय पूर्वजों की स्मृति में यह राशि भेंट की गयी

1. **स्वर्गीय श्री कालू सिंह जी मंडलोई की स्मृति में:**

* भेंटकर्ता: उनके सुपुत्र श्री वीरेंद्र सिंह जी मंडलोई

2. **स्वर्गीय श्री मनोहर सिंह जी तोमर की स्मृति में:**

* भेंटकर्ता: उनके पुत्र श्री सुरेंद्र सिंह जी तोमर

3. **स्वर्गीय श्री बापू सिंह जी पवार की स्मृति में:**

* भेंटकर्ता: उनके सुपुत्र श्री मुकेश सिंह जी पवार

4. **स्वर्गीय श्री विजय सिंह जी मंडलोई की स्मृति में:**

* भेंटकर्ता: उनके पुत्र श्री विशाल सिंह जी मंडलोई

5. **स्वर्गीय श्रीमती लक्ष्मीबाई पटेल की स्मृति में:**

* भेंटकर्ता: उनके सुपुत्र श्री रामचंद्र जी पटेल

बहुत ही सौहार्द पूर्ण वातावरण में हुए इस आयोजन में ग्राम खराड़ी के सकल राजपूत समाज के सभी समाज जन उपस्थित थे

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धार करणी सेना पंजीकृत संगठन के जिला अध्यक्ष ठाकुर विशाल सिंह मंडलोई के साथ साथ परिवार के सभी वरिष्ठ मंच पर उपस्थित थे

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना के साथ माँ की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर महाराणा प्रताप के पूजन के साथ में प्रारंभ की गई!

राजपूत समाज के सभी स्वजातीय बंधुओ ने मंच पर उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों का सम्मान राजपुत समाज की लहरीका पहना कर किया!

उसके बाद बारी-बारी से पांचवी आठवीं 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास होने वाले के सभी बालक और बालिकाओं को ट्रॉफी देकर उनके गले में राजपूत समाज की एक लहरीका पहनाकर उनका सम्मान कर उनसभी को आशीर्वाद भी दिया!

पूरे आयोजन में बच्चों में बहुत ज्यादा खुशियां और हर्ष देखा गया

मंच पर उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों ने बच्चों के स्वर्णिम भविष्य को लेकर और पढ़ाई को लेकर बच्चों को मार्गदर्शन और प्रोत्साहन भी दिया, ग्राम खराड़ी के ही कवि श्री ज़ालिम सिंह तोमर ने भी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए एक सुंदर सी काव्य रचना भी सभी के बीच में प्रस्तुत की!

कार्यक्रम के अंत में करणी सेवा के जिला अध्यक्ष ठाकुर विशाल सिंह मंडलोई ने अपने 2 मिनट के उत्पादन में सभी बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए और उनके बेहतर करियर के लिए उन्हें मार्गदर्शन दिया

आयोजन के बाद में अल्पाहार की व्यवस्था भी खराड़ी के राजपूत सकल समाज के युवाओं ने रखी थीं

कार्यक्रम का संचालन लोकेंद्र सिंह जी मंडलोई (गौड़ )ने किया

और अंत में आभार गांव के ही सरपंच प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र सिंह जी मंडलोई (गौड़ ), (बबलू भैय्या )ने माना!

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!