Breaking News in Primes

सड़क और नाली की समस्या पर नगर अध्यक्ष कविता पासी का त्वरित एक्शन, किया स्थलीय निरीक्षण

0 1

 

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी/भरवारी: नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए वार्ड नंबर 14 के सौहार्द नगर (धन्नी) क्षेत्र में सड़क और नाली की समस्या का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थानीय निवासियों द्वारा क्षेत्र में आवागमन के लिए सड़क तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने की शिकायत नगर पालिका कार्यालय में की गई थी, जिस पर अध्यक्ष ने तत्काल संज्ञान लिया।

बुधवार को अध्यक्ष कविता पासी स्वयं मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्या के शीघ्र समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का विकास और नागरिकों को बेहतर जीवनशैली उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क और नाली जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के जेई देश दीपक, स्थानीय निवासी तुलसी देवी, सुशीला देवी, अनारकली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर समस्या सुनने और समाधान का भरोसा दिलाने पर अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने नगरवासियों में विश्वास को और मजबूत किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!