Breaking News in Primes

मंडला जिले में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, विभिन्न स्थानों से शराब जब्त

0 1

खबर का डबल धमाका

 

मंडला जिले में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, विभिन्न स्थानों से शराब जब्त

 

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में  जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंडला पुलिस  द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों से अवैध शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान अंग्रेजी एवं देशी शराब बरामद कर संबंधित प्रकरण दर्ज किए गए।

 

अनुविभागीय अधिकारी सोनल सिडाम, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री पियूष मिश्रा एवं नायब तहसीलदार मंडला राम सिंह उलाड़ी , थाना प्रभारी मंडला निरीक्षक सफीख खान एवं अन्य पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में बिनेका बायपास रोड से 12 लीटर अंग्रेजी बियर कीमत लगभग ₹5142, ग्राम अचली सेमरखापा से 6 लीटर महुआ शराब कीमत ₹900 तथा याराना ढाबा हाईवे मंडला से 2.5 लीटर अंग्रेजी बियर कीमत ₹800 की शराब जब्त की गई।

 

इसी प्रकार बनियातारा रोड क्षेत्र से 2.7 लीटर देशी शराब एवं 360 एमएल गोवा शराब कीमत लगभग ₹1410, यारना ढाबा हाईवे क्षेत्र से अंग्रेजी व्हिस्की एवं गोवा शराब कुल कीमत ₹3250, परिहार ढाबा कटरा बायपास से 28 लीटर अंग्रेजी बियर कीमत ₹12840 तथा गोलू ढाबा क्षेत्र से 11.700 लीटर अंग्रेजी बियर कीमत ₹3818 की शराब बरामद की गई।

 

अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के परिवहन, बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

 

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब संबंधी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस एवं आबकारी विभाग को दें।

 

प्राइम्स टी वी न्यूज राजेंद्र कुमार श्रीवास मंडला

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!