Breaking News in Primes

नगर अध्यक्ष ने भीषण गर्मी,लू के प्रकोप को देखत हुए पंप ऑपरेटरों,कर्मचारियों को दिए विशेष निर्देश

0 20

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी:भरवारी: नगर स्थित आंबेडकर भवन में बृहस्पतिवार को नगर अध्यक्ष कविता पासी ने भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए आम जनमानस को निरंतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पंप ऑपरेटरों व संबंधित कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए।

कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पंप ऑपरेटरो,मोटर विद्युत से जुड़े कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पानी के पंपों और नलकूपों का निर्बाध संचालन करे।भीषण गर्मी में जलापूर्ति और राहत प्रबंधन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की चेतावनी व बिजली कटौती के समय पेयजल बाधित न हो, इसके लिए सभी पंपिंग स्टेशनों पर जनरेटर और बैकअप पावर व्यवस्था रखने के साथ ही,नगर को स्वच्छ व रोगमुक्त रखने के लिए सफाई नायकों एवं स्वच्छता कर्मियों को नियमित रूप से उपस्थित रहकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश जारी किए गए। ताकि इस तपती गर्मी में नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान लिपिक बबलू गौतम, नूपुर अरोरा, शबाना सिद्दीकी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!