Breaking News in Primes

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज एफआईआर निरस्त करे सरकार-, रामू टेकाम* *केन-बेतवा लिंक परियोजना निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाए जबतक पीड़ितो को न्याय नही मिलता ! राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन-, रामू टेकाम*

0 7

*कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज एफआईआर निरस्त करे सरकार-, रामू टेकाम*

*केन-बेतवा लिंक परियोजना निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाए जबतक पीड़ितो को न्याय नही मिलता ! राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन-, रामू टेकाम*

भैंसदेही/ ललित छत्रपाल :- आदिवासी कांग्रेस ने महामहिम राज्यपाल महोदय मप्र के नाम बैतूल जिला डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौपा प्रमुख मांग
1 केन–बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने, 2ओंकारेश्वर क्षेत्र में की जा रही तोड़फोड़ पर रोक लगाने तथा
3 माननीय श्री जीतू पटवारी जी सहित अन्य कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने ज्ञापन देते हुए कहा
कि मध्य प्रदेश के छतरपुर एवं पन्ना जिलों में प्रस्तावित केन–बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत छतरपुर जिले के 22 तथा पन्ना जिले के 12 ग्रामों के निवासियों को विस्थापन हेतु बेदखली आदेश जारी किए गए हैं। प्रभावित ग्रामीणों का आरोप है कि पुनर्वास की वैधानिक प्रक्रिया का समुचित पालन नहीं किया गया, ग्राम सभाओं की उपेक्षा की गई, भूमि अधिग्रहण संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं हुआ तथा पर्याप्त मुआवजा राशि भी प्रदान नहीं की गई। इन कारणों से प्रभावित परिवारों में शासन-प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। पूर्व में प्रभावित परिवारों द्वारा 12 दिनों तक अनशन कर न्याय की मांग की गई थी, जिस पर प्रशासन ने पुनः सर्वे कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया था, किन्तु अब तक उस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

घटना की जानकारी प्राप्त होने पर अखिल आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री डॉ. विक्रांत भूरिया (विधायक, झाबुआ) ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा पन्ना में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन से निराकरण का आग्रह किया।

तत्पश्चात मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी भी परियोजना क्षेत्र में पहुंचे, पीड़ित परिवारों से चर्चा की तथा प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करते हुए प्रभावितों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और जिला प्रशासन से समाधान हेतु आग्रह किया।

किन्तु आदिवासी, गरीब, किसान, दलित एवं पिछड़े वर्गों की आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधियों—विशेषकर माननीय श्री जीतू पटवारी जी एवं आंदोलनकारी नेता श्री अमित भटनागर जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर दी गई है, जो लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति को बाधित करने जैसा प्रतीत होता है।

इसी क्रम में, खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा अंतर्गत स्थित पवित्र तीर्थ ओंकारेश्वर एवं नर्मदा नदी तट के आसपास पीढ़ियों से निवासरत आदिवासी परिवारों तथा स्थानीय रहवासियों के मकानों पर प्रशासन द्वारा बिना विधिसम्मत नोटिस, बिना स्पष्ट कारण बताए तथा बिना सुनवाई का अवसर दिए बुल्डोज़र चलाकर की जा रही तोड़फोड़ की कार्यवाही अत्यंत अमानवीय एवं अन्यायपूर्ण है। यह कार्यवाही प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों तथा आदिवासी समुदाय के संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकारों की अवहेलना प्रतीत होती है। सदियों से इस आस्था-स्थल एवं नर्मदा तट से जुड़े परिवार आज भय, असुरक्षा और बेघर होने की स्थिति में खड़े कर दिए गए हैं।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि—
1) माननीय श्री जीतू पटवारी जी, श्री अमित भटनागर जी एवं अन्य कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाए।
2) केन–बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत विस्थापन की कार्यवाही पर तब तक रोक लगाई जाए जब तक पुनर्वास एवं मुआवजा प्रक्रिया विधिसम्मत पूर्ण न हो जाए।
3) ओंकारेश्वर क्षेत्र में चल रही बुल्डोज़र/तोड़फोड़ की कार्यवाही तत्काल प्रभाव से रोकी जाए।
4) सभी प्रभावित परिवारों को विधिसम्मत नोटिस देकर, स्पष्ट कारण बताते हुए सुनवाई का अवसर प्रदान किया जाए।
5) बिना लिखित एवं समुचित पुनर्वास व्यवस्था के किसी भी परिवार को बेघर न किया जाए तथा वर्तमान बाजार मूल्य के आधार पर पर्याप्त मुआवजा प्रदान किया जाए।
6) दोनों प्रकरणों में उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच कर वास्तविक प्रभावितों का पुनः सर्वे कराया जाए एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
7) आदिवासी एवं स्थानीय परिवारों के परंपरागत निवास, आजीविका और संवैधानिक अधिकारों की कानूनी गारंटी सुनिश्चित की जाए।

आशा है कि आप पीड़ित परिवारों के हित में संवेदनशील निर्णय लेते हुए न्यायोचित कार्यवाही का आग्रह किया। ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से रामू टेकाम प्रदेश अध्यक्ष मप्र आदिवासी कांग्रेस, हेमंत वागद्रे पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस बैतूल, पंजाब आहके जिलाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस बैतूल, राजेन्द्र कवड़े प्रदेश सचिव आदिवासी कांग्रेस हेमंत पगारिया जी वरिष्ठ कांग्रेस नेता ,कमलेश काकोड़िया जिला उपाध्यक्ष, शरफराज खान , जितेंद्र इवने प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, पुष्पा पेंदराम, राजू धूर्वे जिला महासचिव , गोविंद कवड़े ब्लॉक अध्यक्ष मुलताई, सुनील उइके ब्लॉक अध्यक्ष आमला, मंगेश सरयाम ब्लॉक अध्यक्ष भैंसदेही, संदीप बारस्कर ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर, रामराव मर्सकोले ब्लॉक अध्यक्ष हिड़ली, गेदलाल तांडिलकर, रोहित नागले, राजकुमार वरखड़े ब्लॉक अध्यक्ष घोड़ाडोगरी, संजू वाडिवा, मनोरी उइके, शेखर कुमरे सरपंच पलासपानी, संदीप उइके, शिवाग उइके रोहित अडमाचे, मोहन सिंह कवडे जीवन कवड़े हरषु बुरे सुनिल सिरसाम ज्ञानराव उईके ,सोनु धुर्वे
,सुरेंद्र कवड़े सुभम धुर्वे
आदि आदिवासी कांग्रेस बैतूल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!