Breaking News in Primes

वन अधिकार प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश कलेक्टर ने जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक में की लंबित मामलों की समीक्षा

0 9

वन अधिकार प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश

कलेक्टर ने जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक में की लंबित मामलों की समीक्षा

 

मंडला, 18 मई 2026

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में सोमवार को जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने वनाधिकार से जुड़े प्रकरणों का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि वनाधिकार अधिनियम से संबंधित सभी प्रकरणों का समयबद्ध परीक्षण करते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खण्ड स्तरीय समितियाँ (एसडीएलसी) अपने स्तर पर लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें तथा निर्धारित समय-सीमा में सभी प्रकरण जिला स्तरीय समिति को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

बैठक में कलेक्टर श्री धोटे ने विकासखंडवार लंबित प्रकरणों की बिंदुवार एवं विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों के मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा सभी लंबित प्रकरणों को आवश्यक दस्तावेजों सहित शीघ्र तैयार कर अंतिम निर्णय के लिए जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।

कलेक्टर श्री धोटे ने अधिकारियों से कहा कि वनाधिकार से जुड़े मामलों में पारदर्शिता, गंभीरता और समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।

बैठक में वन मंडलाधिकारी श्री एमएस मौर्य, उपसंचालक बफर सुश्री अनीता केबी, सहायक संचालक आदिवासी विकास श्री रंजीत गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

प्राइम्स टी वी न्यूज राजेंद्र कुमार श्रीवास मंडला

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!