Breaking News in Primes

विचार, संगठन और कार्यपद्धति का संगम बना भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग”*

0 13

*“विचार, संगठन और कार्यपद्धति का संगम बना भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग”*

 

मंडला। आज मंडला स्थित किंगफिशर होटल के सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ हुआ। यह प्रशिक्षण महाअभियान 18 मई 2026 से प्रारंभ होकर 19 मई 2026 तक संचालित होगा, जिसमें जिलेभर से आए अपेक्षित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सहभागिता कर रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र में तिलक वंदन और पूजन के साथ हुआ । तत्पश्चात प्रदर्शनी उद्घाटन, अवलोकन एवं उसके बाद सामूहिक रूप से “वंदे मातरम्” का गायन किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा द्वारा प्रस्तुत की गई।

उद्घाटन सत्र और प्रथम सत्र में छिंदवाड़ा श्री सांसद विवेक बंटी साहू जी ने “प्रदेश सरकार की उपलब्धियां” विषय पर विस्तारपूर्वक उद्बोधन दिया । द्वितीय सत्र में कटनी के पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव ने “हमारा सैद्धांतिक प्रतिष्ठान” विषय पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया । तृतीय सत्र में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कटनी श्री पीतांबर टोपनानी जी ने “हमारी कार्य पद्धति” विषय पर अपने विचार रखे । चतुर्थ सत्र में डिंडौरी जिले के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संजय साहू जी ने हमारा विचार परिवार विषय पर उद्बोधन दिया एवं पंचम सत्र में मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने “कार्यकर्ता विकास एवं अपेक्षाएं” विषय पर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया। छठवें सत्र में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज जी ने “हमारा इतिहास एवं विकास” विषय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। प्रथम दिवस के सातवें और अंतिम सत्र में कार्य विस्तार विषय पर रतन ठाकुर जी ने सभी को संबोधित किया ।

कार्यक्रम में मंच संचालन श्री राजेश कस्तूरचंद जैन एवं श्री नरेश चंद्रोल जी ने किया एवं जिला प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में डिंडोरी जिला के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र राजपूत जी ने अपने दायित्व का निर्वहन किया । प्रशिक्षण वर्ग में जिले के लगभग 130 कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक मजबूती, विचारधारा, कार्यपद्धति एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

उक्त प्रशिक्षण के प्रथम दिवस दिनांक 18/06/2026 को मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके जी, मंडला सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी,भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री बालकृष्ण खंडेलवाल जी , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रोची राम गुरवानी जी, पूर्व जिलाध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर जी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह कोकड़िया जी , पूर्व मंत्री देव सिंह सैयाम जी, पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे जी ,पूर्व विधायक शिवराज शाह जी, नगर पालिका मंडला के अध्यक्ष विनोद कछवाहा जी प्रशिक्षण अभियान के प्रभारी श्री नरेंद्र राजपूत जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नीरज मरकाम जी, डॉ. विजय आनंद मरावी जी सहित जिले के आपेक्षित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

 

 

राजेंद्र कुमार श्रीवास प्राइम्स टी वी न्यूज मंडला

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!