Breaking News in Primes

कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने लिया आदि उत्सव की तैयारियों का जायजा

0 12

कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने लिया आदि उत्सव की तैयारियों का जायजा

 

रामनगर में संस्कृति और धरोहर के महापर्व के लिए तैयारियां पूर्ण

 

मंडला, 14 मई 2026

रामनगर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय “आदि उत्सव” की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने आयोजन स्थल पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन को भव्य, व्यवस्थित और जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने के लिए अधिकारियों की सराहना की।

 

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती उइके ने मंचीय व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम,भोजन पंडाल, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जा रहे प्रदर्शनी स्टॉलों का भी निरीक्षण किया, जहां शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन को दी जाएगी।

 

रामनगर में आयोजित होने वाला “आदि उत्सव” जनजातीय संस्कृति, परंपरा और धरोहर का भव्य उत्सव होगा। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में लोक नर्तक दलों द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही आदिवासी प्रतिभाओं एवं समाज के विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा।

 

उत्सव के दौरान मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन को स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा विकास योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

 

कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने कहा कि “आदि उत्सव” जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को नई पहचान देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और आयोजन में आने वाले लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे यह आयोजन जिले के लिए यादगार बनेगा

 

राजेंद्र कुमार श्रीवास प्राइम्स टी वी न्यूज मंडला

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!