Breaking News in Primes

पुलिस की सक्रियता से खिल उठे मासूम के परिजनों के चेहरे,आधा घंटों में बरामद

0 19

News By- नितिन केसरवानी

भरवारी (कौशाम्बी): नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 8, मौलवी लियाकत अली नगर (रोही) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 8 वर्षीय मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का कहीं पता नहीं चला, तो मां ने रोते-बिलखते पुलिस की शरण ली। भरवारी चौकी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित की और महज कुछ ही घंटों के भीतर बच्ची को सकुशल ढूंढ निकालकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, रोही निवासी नीलम रैदास पत्नी दिलीप रैदास की 8 वर्षीय पुत्री दीपाली रविवार शाम अपन घर से अपनी माँ के डांटने की वजह से कही चली गई । परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का सुराग नहीं लगा। शाम करीब 6 बजे बदहवास हालत में मां नीलम ने भरवारी पुलिस चौकी पहुंचकर प्रभारी को मामले की सूचना दी। परिजनों की आंखों में आंसू और मासूम की सुरक्षा को देखते हुए चौकी इंचार्ज भरवारी ने बिना समय गंवाए बच्ची की तलाश के लिए पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद और अपने सूचना तंत्र को सक्रिय किया। मेहनत रंग लाई और कुछ ही देर में दीपाली को घर के  थोड़ी दूर से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। जब पुलिस टीम बच्ची को लेकर चौकी पहुंची, तो उसे देख माता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

भरवारी चौकी पुलिस के इस मानवीय चेहरे और त्वरित कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में चौकी इंचार्ज भरवारी नीतेश कुमार त्रिपाठी व हमराही हेमंत कुमार राठौर,शिवांक मिश्रा की जमकर सराहना हो रही है।  लोगों का कहना है कि अगर पुलिस इसी तरह सक्रिय रहे, तो अपराध और अप्रिय घटनाओं पर लगाम कसी जा सकती है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!