Breaking News in Primes

जनसुनवाई में उठीं नाली-सड़क से लेकर गृहकर तक की समस्याएं, नगर अध्यक्ष ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

0 17

News By – नितिन केसरवानी

कौशाम्बी भरवारी: नगर पंचायत भरवारी के वार्ड 11 चक चमरूपुर में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कविता पासी ने विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष समस्याओं के समाधान के लिए अधिशासी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान लोगों ने नाली निर्माण, सड़क मरम्मत, गृहकर, जलकल कर समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। नगर अध्यक्ष ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी लंबित समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा।

कार्यक्रम में एडवोकेट आशीष पासी, लल्लू प्रसाद, राजू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!