Breaking News in Primes

बड़ी खबर 4000 शिक्षकों को मिली नियुक्ति की सौगात

12 से 18 मई तक होगी स्कूल चॉइस फिलिंग, लंबे इंतजार के बाद सरकार ने जारी किए आदेश

0 18

बड़ी खबर 4000 शिक्षकों को मिली नियुक्ति की सौगात

 

12 से 18 मई तक होगी स्कूल चॉइस फिलिंग, लंबे इंतजार के बाद सरकार ने जारी किए आदेश

 

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आखिरकार लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे 4 हजार माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षकों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा माध्यमिक शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए शाला विकल्प चयन (स्कूल चॉइस फिलिंग) की आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी 12 मई से 18 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से स्कूलों का चयन कर सकेंगे।

 

सरकार का यह फैसला उस समय आया जब बुधवार को बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थियों ने भोपाल स्थित डीपीआई कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग उठाई थी। लंबे समय से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों में आदेश जारी होने के बाद खुशी का माहौल है।

 

2022 से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया, 9 महीने से अटकी थी नियुक्ति

 

चयनित अभ्यर्थियों को सभी स्कूलों की प्राथमिकता भरना अनिवार्य, देरी पर मनपसंद स्कूल मिलने की संभावना कम

जानकारी के अनुसार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2022 में शुरू हुई थी। इसके बाद 2023 में पात्रता परीक्षा और अप्रैल 2025 में चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। सितंबर 2025 में परिणाम घोषित होने के बावजूद करीब 10,700 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पिछले 9 महीनों से लंबित थी, जिससे अभ्यर्थियों में लगातार नाराजगी बनी हुई थी।

 

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार माध्यमिक शिक्षक (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, गणित एवं खेल) तथा प्राथमिक शिक्षक (खेल) पदों के अभ्यर्थियों को आवंटित संभाग अथवा जिले की सभी शालाओं का चयन कर प्राथमिकता क्रम देना अनिवार्य होगा। चॉइस फिलिंग के बाद एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क जमा करने पर ही प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में विकल्प चयन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को शेष रिक्त पदों के आधार पर स्कूल आवंटित किए जाएंगे। ऐसे में पसंदीदा स्कूल मिलने की संभावना कम हो सकती है। वहीं जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन लंबित हैं, उनकी अभ्यर्थिता प्रमाणीकरण के बाद ही मान्य मानी जाएगी।

 

विभाग ने अभ्यर्थियों से नियमित रूप से पोर्टल trc.mponline.gov.in देखने की अपील की है।

देखिए आदेश

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!